फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Supervisor assaulted, sanitation workers create ruckus at police station

Meerut News: सुपरवाइजर से मारपीट, सफाई कर्मियों का थाने पर हंगामा

Sat, 09 May 2026 08:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
Supervisor assaulted, sanitation workers create ruckus at police station
पुलिस ने आरोपी पकड़ा, जांच के बाद दोनों पक्षों में हुआ समझौता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। नगर पंचायत में सफाई सुपरवाइजर ने सफाई ठीक से न कराने का आरोप लगाते हुए कस्बे के ही कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इसके बाद सफाई कर्मी वाहन लेकर थाने पहुंचे और सुपरवाइजर से मारपीट करने वालों को शीघ्र गिरफ्तार करने का मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी सुबोध कुमार का कहना है की किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया की शनिवार को नगर पंचायत किठौर में तैनात सफाई सुपरवाइजर ब्रह्मपाल का कस्बे के ही धर्मपाल प्रजापति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद ब्रह्मपाल ने धर्मपाल तथा उसके परिजनों पर ठीक से सफाई न करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने धर्मपाल को हिरासत में ले लिया। पीड़ित को डॉक्टरी के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है जब मामले की छानबीन की गई तो पता चला की ब्रह्मपाल धर्मपाल के घर पर गलत निगाह रखता था, जिसका विरोध करने पर मारपीट हुई। जिसके बाद सभी लोग शांत हुए। इस मामले में गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed