फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Super specialty electricity has been available since 36 hours

यूपी: 36 घंटे से गुल है 150 करोड़ रुपये की लागत से बने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की बिजली

Sun, 15 Sep 2019 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 15 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Super specialty electricity has been available since 36 hours
medical collage meerut
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में 150 करोड़ रुपये की लागत से बने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में करीब 36 घंटे से बिजली गुल है। गनीमत है अभी अस्पताल संचालित नहीं किया जा रहा है। सिर्फ दिन में ओपीडी की जाती हैं, यदि यहां मरीज भर्ती होते तो अब तक हाहाकार मच गया होता।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह नौ बजे फाल्ट के कारण अस्पताल की बिजली गुल हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसे ठीक करने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई गई, नतीजतन शनिवार रात तक बिजली सही नहीं की गई।

विज्ञापन

 

मेडिकल के जिम्मेदार दावा कर रहे हैं कि इसे ठीक करने की कोशिश की गई, लेकिन नाकाम रहे। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता का कहना है कि सुपर स्पेशियलिटी के अंदर इंटरनल फाल्ट है, जो कोडिंग सिस्टम से काम करता है। बिल्डिंग का निर्माण करने वाली संस्था से संपर्क कर ठीक कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खत्म नहीं हो रही अड़चनें
इस बिल्डिंग का निर्माण साल 2016 में शुरू हुआ था। निर्माण की अवधि 13 से 24 महीने के बीच रखी गई थी, लेकिन यह करीब तीन साल बाद हैंडओवर की गई। पहले सुपर स्पेशियलिटी विंग को फरवरी 2019 में शुरू करने की योजना थी।
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका उद्घाटन करना था, लेकिन कई कमियां रहने के कारण इसे शुरू नहीं किया जा सका। इसे लेकर केंद्र और यूपी सरकार की काफी किरकिरी भी हुई। इसके बाद से हर माह की 20 से 25 तारीख के बीच इसके उद्घाटन किए जाने का दावा किया जाता है, लेकिन मामला अटक जाता है।


चल रही हैं मानसिक रोग की ओपीडी
इसमें पिछले दिनों ट्रायल के तौर पर मानसिक रोग की ओपीडी शुरू की गई, जो अभी भी चल रही है। अगस्त में इसके उद्घाटन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की तैयारी थी।
 

पिछले कुछ दिन से चर्चा थी कि 20 सितंबर तक इसे शुरू किया जाएगा। सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी शासन को पत्र लिख चुके हैं कि सुपर स्पेशियलिटी तैयार है, इसे शुरू कर सकते हैं। अभी तक इसे शुरू करने की तारीख तय नहीं की जा सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed