फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sunny and Nasruddin opened the secrets of Lawrence gang on remand, recovered weapons

Meerut News : सनी और नसरुद्दीन ने रिमांड पर खोले लॉरेंस गैंग के राज, बरामद कराए हथियार 

Fri, 10 Jun 2022 01:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/मोदीपुरम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/मोदीपुरम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 Jun 2022 01:39 AM IST
सार

प्रयाग चौधरी की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस दोनों आरोपियों से बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों से घटना का रिहर्सल कराकर पूरी जानकारी जुटाई। उसके बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। 

विज्ञापन
Sunny and Nasruddin opened the secrets of Lawrence gang on remand, recovered weapons
लॉरेंस विश्नोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

10 घंटे की पुलिस रिमांड पर हत्यारोपी सनी काकरान व नसरुद्दीन ने लॉरेंस बिश्नाई गैंग के भी कई राज खोले हैं। प्रयाग चौधरी की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस दोनों आरोपियों से बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों से घटना का रिहर्सल कराकर पूरी जानकारी जुटाई। उसके बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। 

विज्ञापन


पावली खुर्द गांव निवासी निरंकार के घर में 20 मई को एक लाख के इनामी बदमाश सनी काकरान ने अपने साथी अतुल व अन्य के साथ मिलकर प्रयाग चौधरी की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। एक सप्ताह बाद अतुल, सनी व सोनीपत निवासी नसरुद्दीन को सोनीपत की ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया था। तभी से कंकरखेड़ा पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लाने में जुटी थी। पुलिस ने रिमांड लेने के लिए बी वारंट कोर्ट में दाखिल किए। 
विज्ञापन


कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद बृहस्पतिवार को कंकरखेड़ा पुलिस अतुल व सनी को रिमांड पर लेकर पावली खुर्द गांव पहुंची। पुलिस आरोपी सनी को लेकर नगेंद्र के घर पहुंची। पुलिस ने यहां, सनी काकरान से से पूछताछ की। पूछताछ के बाद सनी काकरान ने जंगल से पुलिस को हत्या में प्रयुक्त .30 बोर का पिस्टल व 10 जिंदा कारतूस बरामद कराए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिस्टल व कारतूस बरामदगी के बाद पुलिस दोनों को लेकर मेरठ न्यायालय पहुंची और सोनीपत जेल रवाना कर दिया। थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि पुलिस ने रिमांड पर लेकर दोनों आरोपियों से पिस्टल व कारतूस बरामद किए है। पुलिस अब मजबूत चार्जशीट तैयार कर रही है। जल्द चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में दाखिल की जाएगी। 

हत्या का नहीं था अफसोस 
सनी व अतुल को पुलिस रिमांड पर लेकर कंकरखेड़ा थाने लाई। पावली खुर्द गांव ले जाकर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस बरामद किए। दोनों के चेहरे पर हत्या करने का कोई अफसोस नहीं था। 

पांच साल पहले लॉरेंस गैंग से जुड़े थे 
एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि हरियाणा का शातिर अपराधी जगमोहन एचआर का सनी के पास पावली खुर्द में आना जाना था। जिसके जरिए वह दीपक बॉक्सर से मिला, जोकि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। पांच साल से वह लॉरेंस गैंग से जुड़ा होना बता रहा है।


पुलिस ने सनी और नसरुद्दीन से प्रयाग चौधरी की हत्या के मामले में घटनास्थल का रिहर्सल कराया। सनी ने बताया कि निरंकार की हत्या करना टारगेट था। प्रयाग भी दबंगई दिखाता था, जिसके चलते उसको मारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed