{"_id":"5b16a0b54f1c1bf76e8b6738","slug":"sunni-muslims-should-not-go-to-in-shia-party-darul-uloom","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारुल उलूम का नया फतवा, शियाओं की पार्टी में जाने से परहेज करें सुन्नी मुसलमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारुल उलूम का नया फतवा, शियाओं की पार्टी में जाने से परहेज करें सुन्नी मुसलमान
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिया मसलक को मानने वालों के यहां इफ्तार पार्टी या शादी की दावत में जाने को लेकर दारुल उलूम से जारी हुए फतवे पर मुफ्तियों ने शरीयत का हवाला देते हुए साफ कहा कि सुन्नी मुसलमानों को उनके यहां जाने में परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
मोहल्ला बड़जियाउलहक निवासी सिकंदर अली ने दारुल उलूम में स्थित फतवा विभाग के मुफ्तियों से लिखित में सवाल किया था कि शिया हजरात रमजान-उल-मुबारक में रोजा इफ्तार की दावत करते हैं, क्या सुन्नी मुसलमान का इसमें शरीक होना जायज है, जबकि दूसरे सवाल में पूछा है कि शिया हजरात के यहां शादी वगैरह के मौके पर जाना और वहां खाना कैसा है?। दारुल उलूम के मुफ्तियों की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने जवाब में कहा है कि दावत चाहे इफ्तार की हो या फिर शादी की शियाओं की दावत में सुन्नी मुसलमानों को खाने पीने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
पढ़ें : देवबंदी उलमा बोले- मुस्लिम महिलाओं का फुटबॉल मैच देखना हराम
विज्ञापन
बता दें कि पहले से ही शिया और सुन्नी मसलक के बीच इस्लामी मसले मसाइल को लेकर इख्तलाफ (विवाद) चला आ रहा है। ऐसे में शिया मसलक के यहां दावत में जाने को लेकर पूछे गए सवाल और उस पर दारुल उलूम के मुफ्तियों द्वारा दिए गए जवाब से एक नई बहस भी छिड़ सकती है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/