{"_id":"6237919cb796e81edb3b27ea","slug":"sunil-s-killer-not-arrested-even-after-two-days-mawana-news-mrt581151641","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद भी सुनील के हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद भी सुनील के हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन बाद भी सुनील के हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं
मवाना। ढिकौली में गोली मारकर की गई सुनील की हत्या के मामले में पुलिस रविवार को भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
ढिकौली कॉलोनी में शुक्रवार शाम होली वाले दिन पार्टी करते समय सुनील की गांव के युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें सुनील के भाई पवन ने गांव के ही दो सगे भाई अंकित व राजू सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने हत्यारोपियों पर दवाब बनाने के लिए नामजद आरोपियों के परिजनों को उठा रखा है। लेकिन दो दिन बाद भी पुलिस नामजद किसी भी हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस संबंध में थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर दबिश दी जा रही है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।