फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Summer continues, rain expected

पश्चिमी यूपी में गर्मी का सितम जारी, जुलाई के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश के आसार

Fri, 03 Jul 2020 04:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Summer continues, rain expected
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक के बावजूद गर्मी का सितम जारी है। लोग अच्छी बारिश के लिए तरस रहे हैं। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन


मानसून के लगातार धोखा देने के कारण गर्मी और उमस प्रचंड रूप दिखा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने दो दिन पूर्व जानकारी दी थी कि जुलाई के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश हो सकती है। दो से पांच जुलाई तक बारिश हो सकती है। बृहस्पतिवार से मौसम बदल सकता है। लेकिन बृहस्पतिवार को हवा की रफ्तार कम रही। तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 68 व न्यूनतम 54 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश न होने से लगातार उमस व तापमान में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कानपुर एनकाउंटर: सामने आया 14 साल पुराना क्राइम रिकॉर्ड, सहारनपुर पुलिस ने किया था हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही मानसून की अच्छी बारिश होने के आसार हैं। बारिश के बाद ही बढ़ते तापमान व उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed