फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sumit Gujjar Encounter demanded justice in Panchayat and will be reply to BJP in Lok Sabha elections

सुमित गुर्जर एनकाउंटर: पंचायत में इंसाफ की मांग, बोले- लोकसभा चुनाव में देंगे भाजपा को जवाब

Sat, 06 Oct 2018 08:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 06 Oct 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
Sumit Gujjar Encounter demanded justice in Panchayat and will be reply to BJP in Lok Sabha elections
सुमित एनकाउंटर की पहली बरसी पर पंचायत - फोटो : अमर उजाला

यूपी में बागपत के चिरचिटा गांव में चर्चित सुमित एनकाउंटर की पहली बरसी पर पंचायत का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि यूपी पुलिस निर्दोष लोगों को बदमाश बताकर फर्जी एनकाउंटर करने में लगी है। भाजपा को चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा। 

विज्ञापन


इस पंचायत में सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि सुमित गुर्जर का एनकाउंटर हुए एक वर्ष हो गया है, लेकिन अभी तक सरकार ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने का कोई प्रयास नहीं किया। जबकि भाजपा के कई विधायक और सांसदों ने गांव में आकर सुमित के परिजनों को सीबीआई जांच कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन पुलिस ने उल्टा मृतक के परिजनों पर ही झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए। इससे गांव के लोग डरने वाले नहीं हैं। जब तक सुमित के परिवार को इंसाफ नहीं मिलेगा, तब तक ये लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा यूपी पुलिस निर्दोष लोगों को बदमाश बताकर फर्जी एनकाउंटर करने में लगी हुई है। इस बेलगाम पुलिस को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संरक्षण प्राप्त है, क्योंकि मुख्यमंत्री ने खुद ही मंच से कहा था कि बदमाशों को ठोक डालो तो तभी से पुलिस अपने मेडल बढ़ाने को निर्दोष लोगों को ठोकने में लगी हुई है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार की तानाशाही बर्दास्त नहीं होगी और सभी को एकजुट होकर आने वाले चुनाव में भाजपा सरकार को इसका जवाब देना पड़ेगा। इस पंचायत में सुमित के परिजनों को इंसाफ मिलने तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। इसमें रालोद प्रदेश सचिव राम नरेश गुर्जर, रामपाल धामा, प्रदीप कसाना, संदीप प्रधान, भोपाल प्रधान, मलखान प्रधान, अशोक, प्रवीण, रेणू, सुनीता, कमल जीत, सुरेंद्र, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
छह अक्तूबर 2017 को सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के चिरचिटा गांव निवासी सुमित गुर्जर को 50 हजार का इनामी बदमाश बताकर नोएडा पुलिस ने एनकाउंटर किया। इसके बाद परिजनों और क्षेत्रवासियों ने पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाकर हंगामा कर मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। मामले को लेकर कई बार महापंचायत हुई। जगह-जगह कैंडल मार्च निकाले। सपा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed