फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suicide: MBBS student recorded a video before committing suicide in Banda Medcal College UP

Suicide: बिल्कुल भी पढ़ नहीं पाया हूं, फेल हो जाऊंगा...., खुदकुशी से पहले MBBS के छात्र ने बनाया था वीडियो

Sat, 10 Aug 2024 01:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 10 Aug 2024 01:44 PM IST
सार

बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र रोहन का शव फंदे से लटका मिला। वहीं उसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह बहुत तनाव होने और कर्ज होने की बात कर रहा है।

विज्ञापन
Suicide: MBBS student recorded a video before committing suicide in Banda Medcal College UP
मृतक छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र रोहन कुमार (26) का शव किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। तड़के पत्नी ने देखा तो वह दंग रह गई। सहपाठी के सहयोग से वह उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। वहीं, छात्र के परिजनों ने पत्नी और सहपाठी छात्र पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है। पिता ने कोतवाली में तहरीर भी दी है।

विज्ञापन

एमबीबीएस छात्र रोहन ने खुदकुशी से पूर्व वीडियो भी बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। वायरल वीडियो में रोहन कह रहा है कि पापा-मम्मी मैं आपसे माफी मांगना चाह रहा हूं। कुछ दिनों से मैं बहुत ज्यादा तनाव में हूं। इसकी सारी हदें पार हो गई हैं। मैं बिल्कुल नहीं पढ़ पाया हूं, एमबीबीएस में मैं फेल भी हो जाऊंगा। मैंने बहुत कोशिश की सबकुछ संभालने की लेकिन नहीं संभाल पाया। मैं बहुत ज्यादा तनाव में हूं। कर्ज भी बहुत हो गया है।

छात्र की पत्नी पीलीभीत निवासी आकांक्षा को जांच पूरी होने तक शहर में रुकने के लिए कहा है। उधर, छात्र के चाचा का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के चलते रोहन किराए के मकान में रहता था। हालांकि इस आरोप को छात्र की पत्नी ने खारिज करते हुए कहा कि दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। छात्रावास में सिर्फ रोहन रुक सकता था, इसलिए वे किराए के मकान में रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ के गंगानगर निवासी रोहन कुमार (26) शहर के कुशवाहा नगर में किराए का मकान लेकर पत्नी पीलीभीत निवासी आकांक्षा के साथ रह रहा था। वह रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था।

रोहन ने गुरुवार को तड़के मकान में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह हैंगिंग आई थी। रिपोर्ट में पैर के अंगूठे में भी चोट दिखाई गई है। डॉक्टरों का कहना है कि छात्र को बाइक से लाते समय पैर के अंगूठे में चोट लगी है।

उधर, पुलिस यह जांच कर रही है में छात्र छात्रावास को छोड़कर किराए के मकान में क्यों रह रहा था। चाचा विनय कुमार ने बताया कि रोहन ने अगस्त 2023 में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। प्रवेश के 15 दिन बाद फोन से बताया कि कॉलेज में सीनियर छात्र रैगिंग ले रहे हैं। इस वजह से वह घर आना चाहता है। उन्होंने उसे घर आने से मना कर दिया और वहीं रहकर पढ़ाई करने के लिए कहा था। बाद में उसने कुशवाहा नगर में किराए का मकान लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed