फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suicide: Divorced couple from Meerut committed suicide by consuming poison in Noida

आत्महत्या: मेरठ के युवक और उसकी तलाकशुदा पत्नी ने नोएडा जहर खाकर दी जान, कमरे में मिले शव

Tue, 26 Sep 2023 12:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 26 Sep 2023 12:41 PM IST
सार

नोएडा में सोमवार को तलाकशुदा पति पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया, सुसाइड नोट मिला है। प्राथमिक जांच में दोनों के बीच करीब डेढ़ वर्ष पहले तलाक होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Suicide: Divorced couple from Meerut committed suicide by consuming poison in Noida
अपार्टमेंट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नोएडा सेक्टर-122 स्थित घर में सोमवार को तलाकशुदा पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पति आईटी कंपनी में इंजीनियर था जबकि निजी अस्पताल में चीफ नर्स थीं।

विज्ञापन


मौके से जहरीला पदार्थ, सुसाइड नोट मिला है। प्राथमिक जांच में दोनों के बीच करीब डेढ़ वर्ष पहले तलाक होने की बात सामने आई है। पुलिस दोनों के मोबाइल और घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही दोनों के परिजनों से बातचीत कर जानकारी जुटा रही है। 

विज्ञापन

सेक्टर-16 स्थित आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर व मूलरूप से कंकरखेड़ा, मेरठ निवासी तरुण (35) सेक्टर-122 में रहते थे। सोमवार को वह परिजनों का फोन नहीं उठा रहे थे। घरवालों ने गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी रिश्तेदार सूरज को नोएडा स्थित तरुण के घर पर भेजा। वहां तरुण का शव फर्श पर पड़ा था। सूरज ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर से ही तरुण के साथ उनकी तलाकशुदा पत्नी सरिता (30) का शव बरामद किया। मूलरूप से मेरठ के जागृति विहार की निवासी सरिता निजी अस्पताल में चीफ नर्स थीं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट और जहरीले पदार्थ की खाली और भरी हुई डिब्बियां मिली हैं। पुलिस ने जहरीला पदार्थ खाकर दोनों के आत्महत्या करने की आशंका जताई है। डीसीपी हरीश चंदर ने कहा कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। 

सुसाइड नोट में किया परेशान होने का जिक्र
मौके से मिले सुसाइड नोट में परेशान होने और किसी को खुश नहीं करने की बात लिखी है। इसमें कुछ नामों का जिक्र करते हुए उनका ख्याल रखने की बात भी कही गई है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि सुसाइड नोट तरुण ने लिखा है। हालांकि पुलिस सुसाइड नोट की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

तलाक के बाद साथ होने की जांच जारी
तरुण सेक्टर-122 में अकेले रहते थे। पुलिस तलाक के बाद दोनों साथ होने की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सरिता सोमवार को ही तरुण से मिली या वह कई दिनों से उसके साथ थी। 

जहरीले पदार्थ की खाली  व भरी डिब्बियां मिलीं 
दो लोगों के सुसाइड की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाएं हैं। घटनास्थल से सुसाइड नोट और जहरीले पदार्थ की खाली व भरी हुई डिब्बियां मिली हैं। पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति के स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed