{"_id":"5bf2bb5abdec2269855930ac","slug":"suicide-businessman-shoot-himself-with-pistol-in-shamli-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या: व्यापारी ने कनपटी से सटाकर खुद को मारी गोली,परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या: व्यापारी ने कनपटी से सटाकर खुद को मारी गोली,परिजनों में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 19 Nov 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
suicide crime
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के शामली में प्रिटिंग प्रेस चलाने वाले एक प्रतिष्ठत व्यापारी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या करने के कारणों का पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली थानाक्षेत्र के आर्यनगर में रहने वाले मुद्रण कारोबारी विजय सांगल दोपहर अपने आवास पर थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल को कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े जहां बेड पर व्यापारी मृत अवस्था में पड़े हुए थे।
विज्ञापन
परिजनों ने अनहोनी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल को भी अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार के अनुसार मृतक के पिता ने बेटे द्वारा आत्महत्या किए जाने को लेकर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
वहीं व्यापारी के घर पर पूर्व चेयरमैन सहित शहर के कई गणमान्य पहुंचे। व्यापारी विजय सांगल प्रिटिंग प्रेस के बड़े कारोबारी थे वहीं उनके भाई अजय सांगल का शामली में ब्लड बैंक है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/