फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sugur mill is slow speed

बारिश से मिलों पर गन्ने की आपूर्ति हुई प्रभावित, नो केन की स्थिति

Sat, 30 Nov 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
sugur mill is slow speed
मेरठ। बारिश और ओलावृष्टि से जहां किसानों को भारी नुकसान हुआ है, वहीं गन्ने की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। कई शुगर मिलों में नो केन की स्थिति पहुंच गई है। मंडल का गन्ना इंडेंट दस लाख कुंतल प्रतिदिन से घटकर आधा रह गया है। गन्ना विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दो से तीन दिन बाद ही स्थिति में सुधार आ पाएगा।
विज्ञापन

ओलावृष्टि से गन्ने का अगोला पूरी तरह बर्बाद हो गया। तेज हवा के कारण जो गन्ना गिर गया है उसमें भी वजन कम होने का खतरा बढ़ गया है। खेतों में पानी भरा होने से गन्ना छिलाई बंद हो गई है। गन्ना सेंटरों पर भी जलभराव होने से गन्ने का उठान नहीं हो सका है। इसके चलते मंडल की मिलों पर गन्ने की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। मिल पर जो गन्ना पड़ा है उसी की पेराई चल रही है। वहीं खेतों में नमी कम होने के बाद ही किसान गन्ने की छिलाई कर सकेंगे। गन्ना विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सुपरवाइजरों ने गांवों का दौरा कर जो रिपोर्ट दी है उसमें हालात सामान्य होने में दो से तीन दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन

----------------
वर्जन...
दो-तीन दिन में सुधरेगी व्यवस्था
बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्र की मिलों को गन्ना मिलने में दो से तीन दिन तक दिक्क्त आएगी। बारिश के चलते छिलाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है। इसके चलते गन्ना इंडेंट भी घटकर आधा रह गया है। -राजेश मिश्र, उप गन्ना आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed