फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sugarcane payment to farmers will be done before new session: Chief Minister Yogi Adityanath

नए सत्र से पहले हो जाएगा किसानों का गन्ना भुगतान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Thu, 24 Sep 2020 10:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Sep 2020 10:08 AM IST
सार

  • भाकियू ने सीएम योगी से की वार्ता, मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन
  • 25 सितंबर को कृषि बिलों के विरोध में चक्का जाम करेगी भाकियू

विज्ञापन
Sugarcane payment to farmers will be done before new session: Chief Minister Yogi Adityanath
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में उनके कालिदास मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री से हुई वार्ता के दौरान बकाया गन्ना भुगतान, गन्ने का मूल्य बढ़ाए जाने और भूमि अधिग्रहण के मुद्दे शामिल रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि नए सत्र की शुरूआत से पहले किसानों का गन्ना भुगतान करा दिया जाएगा। परियोजनाओं के निर्माण में अधिग्रहीत की गई जमीन पर कब्जा लेने के लिए फसल काटने के लिए किसानों को पर्याप्त समय दिया जाएगा। उधर, भाकियू नेेता राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि बिलों के विरोध में 25 सितंबर को चक्काजाम किया जाएगा।  
विज्ञापन


बुधवार को भाकियू प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से कहा कि आज प्रदेश का किसान नकदी के भारी संकट से जूझ रहा है। गन्ना किसान का भुगतान नहीं होने के कारण किसानों के सामने काफी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। पिछले दो वर्षों से गन्ना मूल्य न बढ़ने के कारण उत्पादन लागत में वृद्धि हुई है, जिसके चलते गन्ना किसानों को घाटा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कानपुर के माफिया विकास दुबे की कहानी जल्द दिखेगी पर्दे पर, पश्चिमी यूपी के इस जिले में होगी शूटिंग

गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। यूपी गन्ना आपूर्ति और खरीद का विनियमन अधिनियम, 1953 की धारा 17 (3) के संदर्भ में ब्याज माफ करने का अधिकार गन्ना आयुक्त में निहित है। इस नियम को समाप्त किया जाए।

बिजली विभाग की गलती के कारण हजारों ग्रामीण उपभोक्ता बिल संशोधन को चक्कर लगाते रहते हैं। गलत बिल भेजने वालों पर कार्यवाही की जाए। प्रदेश में पिछले तीन वर्षों में निजी नलकूप एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बिजली बिलों में भारी वृद्धि हुई है, जिसे कम किया जाना आवश्यक है। 

किसान सम्मान निधि का लाभ प्रदेश के सभी किसानों को नहीं मिल पा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा संसद में पास किए गए तीन कृषि विधेयकों के साथ-साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य को भी कानून बनाया जाए।
भूमि अधिग्रहण अवार्ड में कानून के विरुद्ध बिना फसल का मुआवजा दिए मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, मिर्जापुर, सहारनपुर, शामली में किसानों की तैयार फसलों को नष्ट कर दी गई है। ऐसा करने वालो जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। किसानों को नष्ट की गई फसलों का मुआवजा दिलाया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को आश्वस्त किया कि गन्ना भुगतान नए सत्र के संचालन से पहले करा दिया जाएगा। भूमि अधिग्रहण में फसल काटने का अवसर दिया जाएगा। अन्य सभी जायज मांग पूरी कर दी जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed