फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sugarcane payment did not go away and farmers of Bijnor announce the Maha Panchayat

बिजनौर: गन्ने का शत प्रतिशत भुगतान न होने पर महापंचायत का एलान

Wed, 10 Jul 2019 10:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Jul 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane payment did not go away and farmers of Bijnor announce the Maha Panchayat
किसानों ने धरना दिया - फोटो : अमर उजाला

गन्ने का शत प्रतिशत भुगतान व बाकी मांगों को लेकर आजाद किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने डीसीओ कार्यालय पर धरना दिया। आक्रोशित किसानों ने डीसीओ कार्यालय की तालाबंदी भी कर दी। डीसीओ द्वारा चीनी मिलों का भुगतान शेड्यूल दिखाने पर किसानों का आंदोलन समाप्त हुआ। शत प्रतिशत गन्ना भुगतान न होने पर 15 अगस्त को गांव रशीदपुर गढ़ी में महापंचायत का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


बिजनौर जनपद के किसानों ने सोमवार को गन्ना सहकारी समिति कार्यालय पर बैठक की और गन्ना भुगतान न होने पर रोष जताया। इसके बाद सभी किसान नारेबाजी करते हुए डीसीओ कार्यालय पहुंचे और वहां अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों का दुर्भाग्य है कि वे पहले गन्ना उधार बेचते हैं और बाद में भुगतान लेने के लिए आंदोलन करना पड़ता है। सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने की बात करती हैं लेकिन फसलों का उचित मूल्य देने को तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष हाजी शकील अहमद ने कहा कि किसानों को भुगतान देने के बजाए उनकी आरसी काटी जा रही है। प्रदेश संगठन मंत्री संजीव राठी ने कहा कि गांवों में 20 घंटे बिजली देने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन बिजली की लाइन इतनी जर्जर हैं कि बिजली गांवों तक पहुंचती ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डीसीओ यशपाल सिंह के न आने पर किसानों ने उनके कार्यालय की तालाबंदी कर दी। डीसीओ यशपाल सिंह ने किसानों को मिलों द्वारा दिया गया भुगतान का शेड्यूल देकर कहा कि चीनी मिल अगस्त में शत प्रतिशत गन्ना भुगतान कर देंगी। जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने कहा कि 15 अगस्त तक शत प्रतिशत गन्ना भुगतान न होने पर रशीदपुर गढ़ी में महापंचायत होगी। किसानों को जागरूक करने के लिए संगठन द्वारा 20 जुलाई से जिले में किसान जगाओ यात्रा निकाली जाएगी। 

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीसीओ को देते हुए गन्ना भुगतान तुरंत कराने, भुगतान न होने तक कर्ज वसूली पर रोक लगाने, शासनादेश के अनुसार गांवों में बिजली आपूर्ति देने, बैंकों में स्टाफ बढ़ाने, गन्ना समिति में किसानों की फर्द जमा कराने के बजाए समितियों को तहसीलों से रिकॉर्ड लेने की मांग की गई। डीसीओ से वार्ता के बाद धरना स्थगित कर दिया गया। इस दौरान मूला सिंह फौजी, सौ सिंह, कुलवीर सिंह, आशीष त्यागी, धर्मेंद्र सिंह, मनोज कुमार, नेपाल सिंह, रामशरण सिंह, पवन कुमार, मोंटी, बालमुकुंद सिंह आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed