फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sugar sales will be done under the supervision of committee personnel

चीनी बिक्री को लेकर किनौनी मिल में गन्ना विभाग का छापा

Sat, 05 Sep 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sugar sales will be done under the supervision of committee personnel
समिति कर्मियों की देखरेख में होगी चीनी बिक्री
विज्ञापन

रोहटा (मेरठ)। बजाज शुगर मिल किनौनी पर किसानों के बकाया भुगतान को लेकर गन्ना विभाग ने सक्रियता दिखाई है। शुक्रवार को गन्ना विभाग की टीम ने मिल के चीनी गोदाम पर छापा मारा और खामियां मिलने पर चीनी स्टॉक के रजिस्टर आदि की जांच की। चीनी की बिक्री समिति कर्मियों की देखरेख में करने के आदेश दिए।
बजाज शुगर मिल किनौनी ने 30 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों को दिया है। अभी चार माह का गन्ना भुगतान बाकी है। शुक्रवार को जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार के आदेश पर एक टीम बजाज शुगर मिल किनौनी पहुंची। टीम ने चीनी मिल के गोदाम पर छापा मारते हुए स्टॉक रजिस्टर का मिलान गोदाम में रखी चीनी से किया। तो उसमें कुछ खामियां मिली तो टीम ने पूरे रिकॉर्ड को अपने कब्जे में कर लिया। टीम ने बताया कि कोजन व बेगास की बिक्री से जो धन मिल प्रबंधन को मिल रहा है वह उसे गन्ने के बकाया भुगतान में देने के बजाय अन्य मद में खर्च कर रहे हैं। इस पर तत्काल रोक लगा दी गई है। इसके अलावा चीनी की बिक्री भी अब समिति कर्मी की तैनाती के बाद ही की जाएगी। मिल प्रबंधन को सख्त आदेश दिए हैं कि वह किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को जल्द अदा करें। टीम में दौराला गन्ना समिति सचिव प्रदीप यादव, जेयष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमर प्रताप सिंह, कार्यवाहक मलियाना गन्ना समिति सचिव नवीन सांगवान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मिल ने किया 3 करोड़ का भुगतान
गन्ना विभाग की छापामारी की कार्रवाई के बाद मिल प्रबंधन ने तीन करोड रुपये के बकाया भुगतान के चेक देने का दावा किया है। किनौनी चीनी मिल के यूनिट हेड केपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मिल प्रबंधन ने 3 करोड़ रुपए के चेक किसानों के बकाया भुगतान अदायगी के लिए जारी कर दिए हैं। शीघ्र ही चीनी की बिक्री के बाद भुगतान में तेजी लाकर किसानों का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed