फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sucide

अपने ही घर में छत की कड़ी में फांसी का फंदा लगा कर ली आत्महत्या

Sun, 21 Jul 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
sucide
मुंडाली। थानांतर्गत गांव मेघराजपुर में एक ग्रामीण ने कर्ज के चलते अपने ही घर में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव मेघराजपुर में रणवीर (42) पुत्र प्रताप सिंह का परिवार रहता है। रणवीर शनिवार सुबह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। उन्होंने दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से झांककर देखा। रणवीर फांसी पर झूल रहा था। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया और शोर मचाने पर अन्य परिजन तथा पड़ोसी आ गए। उन्होंने इसकी जानकारी मुंडाली पुलिस को दी। एसओ मुंडाली विनोद कुमार एवं मऊखास पुलिस चौकी इंचार्ज सोमनाथ राय पहुंचे। उन्होंने दरवाजा तोड़कर फांसी के फंदे से शव को नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए मेरठ मोर्चरी भेजा गया। मृतक के भाई योगेंद्र ने बताया कि रणवीर के पास केवल ढाई बीघा जमीन थी। वह उसमें खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके दो पुत्रियां एवं एकपुत्र है। एक पुत्री की शादी हो चुकी है। रणवीर पर बैंक का कर्ज था। जिस कारण वह परेशान रहता था। इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

उधर, एसओ मुंडाली का कहना है कि कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने का र्कोई सबूत नहीं मिला है। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि रणवीर शराब पीता था। वह बीमार भी रहता था। इससे परेशान होकर या घर की किसी समस्या के चलते उसने आत्महत्या की है। वहीं, मृतक के भाई योगेंद्र ने आत्महत्या करने का मुकदमा पंजीकृत कराया है। पोस्टमार्टम के उपरांत गांव में ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed