फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sub-Inspector Suspended for Creating a Scene While Drunk

Meerut News: शराब के नशे में ड्रामा करने पर दरोगा निलंबित

Sun, 05 Apr 2026 03:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Sub-Inspector Suspended for Creating a Scene While Drunk
मेरठ। परतापुर थाने में तैनात दरोगा मुकेश पचौरी को निलंबित किया गया है। दरोगा ने परतापुर इंटरचेंज पर शराब पीकर हंगामा किया था। जिसकी शिकायत मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने उन्हें निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दरोगा पर लोगों से अभद्रता करने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। हाल ही में परतापुर इंटरचेंज पर उन्होंने शराब पीकर हंगामा किया था। इसकी शिकायत यूपी 112 और स्थानीय पुलिस को मिली। लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया था। पुलिस अधीक्षक नगर की जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए। इसके बाद दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना को जांच सौंपी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed