{"_id":"5bcd858ebdec2269407ef17b","slug":"sub-inspector-beaten-by-bjp-councilors-in-meerut-medical-report-will-clear-both-were-drunk-or-not","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरोगा व पार्षद ने शराब पी थी या नहीं, आज हो जाएगा साफ, अफसरों ने मांगी पूरे प्रकरण की वीडियो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा व पार्षद ने शराब पी थी या नहीं, आज हो जाएगा साफ, अफसरों ने मांगी पूरे प्रकरण की वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा बाईपास स्थित होटल ब्लैक पेपर में शुक्रवार रात हुए बखेड़े के बाद पुलिस ने मोहिउद्दीनपुर चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह पंवार, होटल मालिक पार्षद मनीष पंवार और महिला का मेडिकल कराया था।
विज्ञापन
सीओ दौराला पंकज सिंह ने बताया कि होटल मालिक ने दरोगा पर भी शराब पीने का आरोप लगाया था। लेकिन प्रथम दृष्टया पुलिस को नहीं लगा कि दरोगा शराब के नशे में था। आज दोनों की मेडिकल रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार तीनों का मेडिकल कराया था। डॉक्टरों ने महिला की रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी थी। महिला ने शराब का सेवन नहीं किया था। पुलिस से पूछताछ में महिला ने यही बताया कि पहले उसका मोबाइल छीना गया, गाली गलौज की गई। छेड़छाड़ करते हुए गेट बंद कर लिए। उसने प्लेट जरूर फेंकी। दरोगा के साथ मारपीट होटल मालिक ने की तो वह उन्हें बचाने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन
सीओ दौराला का कहना है कि होटल मालिक मनीष पंवार और दरोगा ने शराब पी थी या नहीं डॉक्टरों ने ब्लड के सैंपल लैब के लिए भेजे थे। सरकारी छुट्टी होने के चलते रविवार तक रिपोर्ट नहीं आयी। सोमवार को दोनों की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि दरोगा और होटल मालिक शराब के नशे में थे या नहीं।
अफसरों ने मांगी पूरे प्रकरण की वीडियो
एसएसपी अखिलेश कुमार और एसपी सिटी रणविजय सिंह ने इस पूरे प्रकरण में व्यापारियों से भी पूरे प्रकरण की वीडियो मांगी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि होटल में सीसी टीवी कैमरे नहीं थे। जब होटल मालिक के कहने पर कर्मचारियों ने होटल के गेट बंद कर लिए और महिला का मोबाइल छीना या उससे पहले कोई विवाद हुआ था तो खुद होटल मालिक ने अपने कर्मचारियों से मोबाइल से वीडियो बनाई है। उसी वीडियो में होटल मालिक दरोगा को थप्पड़ जड़ते हुए नजर आया।
दूसरे साथी ने दरोगा को गिरा दिया। वीडियो में दिख रहा है कि महिला को भी धक्का दिया गया। एक अन्य वीडियो में होटल मालिक, दरोगा और महिला पिस्टल की छीनाझपटी में लगे हैं। यदि पिस्टल दरोगा ने निकाली थी तो इसकी भी होटल मालिक या कर्मचारियों पर वीडियो होगी। वह वीडियो पुलिस को दें, जिससे पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
दूसरे साथी ने दरोगा को गिरा दिया। वीडियो में दिख रहा है कि महिला को भी धक्का दिया गया। एक अन्य वीडियो में होटल मालिक, दरोगा और महिला पिस्टल की छीनाझपटी में लगे हैं। यदि पिस्टल दरोगा ने निकाली थी तो इसकी भी होटल मालिक या कर्मचारियों पर वीडियो होगी। वह वीडियो पुलिस को दें, जिससे पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/