फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stunts in many places in the city, law and order hit

स्टंटः मस्ती में जिदंगी दाव पर

Tue, 28 Jan 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Stunts in many places in the city, law and order hit
मेरठ। पुलिस प्रशासन की कड़ी चेतावनी के बाद भी शहर की सड़कों पर युवाओं ने दोपहिया वाहनों पर खूब स्टंट किया। गणतंत्र दिवस पर रविवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर स्टंट किए गए। बाइक चलाते समय युवाओं ने न तो हेलमेट लगा रखे थे और न ही गति पर कोई लिमिट थी।
विज्ञापन

हादसों को रोकने के लिए एकतरफ ट्रैफिक पुलिस छात्रों और युवाओं को लेकर जागरूकता अभियान चलाती है। लेकिन युवा कानून हाथ में लेकर अपनी जिंदगी को दाव पर लगाने से भी बाज नहीं आते, जबकि प्रत्येक दिन औसतन तीन लोग जिले में सड़क दुघर्टनाओं में गंभीर रूप से घायल होते हैं। उसके बाद भी युवा जीवन को नहीं समझ रहे हैं। रविवार को वेस्ट एंड रोड पर युवाओं ने जमकर स्टंटबाजी की। बिजली बंबा बाईपास और जागृति विहार विस्तार योजना पर भी युवाओं ने स्टंट किया। सवाल यह है कि युवा घर से बाइक लेकर घर से निकलते हैं और परिवार के लोगों को भनक तक नहीं रहती। ऐसे में यदि हादसा हो जाए तो कौन जिम्मेदार होगा। किसी की जान जाने के बाद परिवार को जिंदगी भर का दर्द मिलता है। ऐसे में पुलिस प्रशासन भी स्टंट रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा सका। अफसरों के दावे इस बार भी हवाई ही रहे। बच्चा पार्क पर दो साल पहले एक त्योहार के मौके पर पल भर में बाइक सवार चार युवकों की जान चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed