फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students submit exam form by August 5

5 अगस्त तक परीक्षा फॉर्म जमा करें छात्र

Tue, 21 Jul 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Students submit exam form by August 5
यूपी बोर्ड : 10वीं और 12वीं के संस्थागत छात्रों को ऑनलाइन करना होगा आवेदन
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना महामारी के दौर में यूपी बोर्ड ने 2021 की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए परीक्षा फॉर्म पांच अगस्त तक भरे जाएंगे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में शामिल होने वाले संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड होंगे। 16 अगस्त तक छात्र-छात्राएं 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के सचिव राणा सहस्त्रांशु सिंह सुमन ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2021 के लिए आवेदन पत्र पांच अगस्त तक लिए जाएंगे। संस्था के प्रधानाचार्य की ओर से प्राप्त छात्र-छात्राओं का परीक्षा शुल्क एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है। कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त है। 10 अगस्त के बाद प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त है। विलंब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण की सूचना परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र-छात्राओं के विवरणों की चेक लिस्ट प्राप्त कर संस्था की ओर से जांच करने की अवधि 21 अगस्त से 30 अगस्त निर्धारित है। इस दौरान वेबसाइट पर किसी भी प्रकार का अपडेशन नहीं हो सकेगा। ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र-छात्राओं के विवरणों में संशोधन के लिए एक से 10 सितंबर की अवधि निर्धारित की गई है। इस अवधि में किसी नए छात्र-छात्रा का विवरण अपलोड नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन

ये होगा शुल्क
हाईस्कूल के संस्थागत छात्र-छात्राओं के लिए 500 रुपये और व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के लिए 700 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। इंटरमीडिएट में संस्थागत छात्र-छात्राओं के लिए 600 रुपये और व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के लिए 800 रुपये शुल्क है। अंकपत्र शुल्क और व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के लिए अग्रसारण शुल्क भी लिया जाएगा। यूपी बोर्ड में पिछली बार करीब 86 हजार परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed