{"_id":"6a6225bb3c4b31621309ecae","slug":"students-should-make-good-use-of-their-time-yogesh-mohan-meerut-news-c-72-1-mct1005-156674-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय का सदुपयोग करें विद्यार्थी : योगेश मोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय का सदुपयोग करें विद्यार्थी : योगेश मोहन
विज्ञापन
आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में चल रहे एनसीसी शिविर का समापन
कैडेट्स ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा, इको कंपनी अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में चल रहे एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। कैंप कमांडेंट कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी ने इसकी घोषणा की। शिविर में मेरठ और मुजफ्फरनगर के करीब 600 कैडेट्स ने हिस्सा लिया।
कैडेट्स ने अनुशासन, एकता, भाईचारे, नेतृत्व और देशभक्ति का पाठ सीखा। समापन समारोह में आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। कैडेट जान्हवी शर्मा और प्रियांशी छोकर ने उनका स्वागत किया। शिविर के दौरान फायरिंग, ड्रिल, शतरंज, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, रस्साकशी आदि प्रतियोगिताएं हुई। इको कंपनी के कैडेट्स ने समग्र प्रदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। चार्ली कंपनी दूसरे और ब्रावो कंपनी तीसरे स्थान पर रही।
कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने कैडेट्स को समय का सदुपयोग क का संदेश दिया। उन्होंने माता-पिता का सम्मान करने और नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी ने कैडेट्स की लगन और मेहनत की सराहना की। कर्नल वंदना ग्रोवर ने बताया कि शिविर का उद्देश्य एकता, अनुशासन और टीम भावना विकसित करना है।