फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students shined in ramp walk and fashion show

रैंप वॉक और फैशन शो में छात्रों ने बिखेरे जलवे

Thu, 07 Aug 2025 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Students shined in ramp walk and fashion show
- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला व कुलसचिव अनिल यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रदर्शनी में केले, गन्ने, आदि वनस्पतियों के रेशे जो कपड़ा बनने के काम में आते हैं अनोखे अंदाज में को प्रदर्शित किया गया।

समारोह के द्वितीय चरण में अटल सभागार में विभिन्न महाविद्यालय तथा स्कूलों के बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा। केएल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पंचतत्व पर आधारित अग्नि, जल, वायु, पृथ्वी और आकाश पर बहुत ही प्रेरक प्रस्तुति दी। सेंट फ्रांसिस असम प्रांत के बिहू ‘डांस प्रस्तुत कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रो. अलका तिवारी ने कहा कि भारत के हथकरघा क्षेत्र की विशेषता यह है कि इसमें कम पूंजी की आवश्यकता होती है, यह पर्यावरण के अनुकूल है, इसमें बिजली की खपत कम होती है और यह बाजार की स्थितियों के अनुकूल होने की क्षमता रखता है। प्रो. वीरपाल सिंह ने कहा कि हथकरघा जनगणना 2019-20 के अनुसार, देश भर में लगभग 35.22 लाख हथकरघा श्रमिक कार्यरत थे, जिनमें से 25.46 लाख महिला थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed