फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students held HOD hostage for not getting admit card

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर छात्रों ने एचओडी को बनाया बंधक

Tue, 08 Sep 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Students held HOD hostage for not getting admit card
एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर छात्रों ने एचओडी को बनाया बंधक
विज्ञापन

- 15 सितंबर से होनी है डीएनएम की परीक्षाएं, परतापुर बाईपास स्थित कालका कॉलेज का मामला
- एचओडी के देर रात एडमिट कार्ड देने के आश्वासन पर छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
परतापुर। 15 सितंबर से होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं होने के विरोध में छात्रों ने बाईपास स्थित कालका कॉलेज में एचओडी को बंधक बनाकर हंगामा किया। देर रात एचओडी के आश्वासन पर उन्हें छोड़ दिया। देर रात तक भी छात्र कॉलेज में डटे रहे।

कालका कॉलेज में सोमवार को डीएनएम ब्रांच के फाइनल ईयर के छात्र सोमवार को कॉलेज पहुंचे। छात्रों ने बताया कि कोरोना माहमारी के चलते 20 छात्र फीस जमा नहीं कर पाए। जिससे उन्हें एडमिट कार्ड नहीं दिए जा रहे हैं। जिससे 15 सितंबर से होने वाले एग्जाम से छात्र वंचित हो जाएंगे। इस बात को लेकर छात्रों ने एचओडी बीडी पांडेय को बंधक बनाया। सूचना पर छात्र नेता प्रदीप कसाना भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्र हित में फैसला नहीं होने पर मंगलवार से आंदोलन की चेतावनी दी है। देर रात एचओडी के एडमिट कार्ड देने के आश्वासन पर उन्हें छोड़ दिया गया। इस संबंध में कई बार कॉलेज चेयरमैन अनिल मल्होत्रा से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। एचओडी बीडी पांडेय का कहना है कि चेयरमैन से बात कर छात्र हित में फैसला लिया जाएगा। आज छात्रों को एडमिट कार्ड वितरित कर दिए जाएंगे। इस दौरान छात्रा आरती, शोभित, शिखा, रुचिका, सब्बो व रिंकू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed