{"_id":"6a5b9b6d7a8a91edbe0496e0","slug":"students-at-st-josephs-college-fell-ill-due-to-low-voltage-inquiry-ordered-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113003-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लो वोल्टेज से संत जोसेफ कॉलेज में छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लो वोल्टेज से संत जोसेफ कॉलेज में छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, जांच के निर्देश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे में संत जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शनिवार को लो वोल्टेज की समस्या के कारण छात्राओं को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। कक्षाओं में पंखे धीमी गति से चलने के कारण कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर तकनीकी खराबी दूर की। उप जिलाधिकारी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. मोनिका शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह बिजली के एक फेस में तकनीकी खराबी आने से पूरे परिसर में लो वोल्टेज की समस्या हो गई थी। करीब साढ़े दस बजे तक कक्षाओं में लगे पंखे बेहद धीमी गति से चलते रहे। उमस बढ़ने पर कई छात्राओं को घबराहट और चक्कर आने की शिकायत हुई। इसके बाद शिक्षकों ने छात्राओं को कक्षाओं से बाहर निकालकर खुले स्थान पर बैठाया तथा पानी उपलब्ध कराकर उनकी देखभाल की। समय रहते राहत मिलने से कोई गंभीर स्थिति नहीं बनी।
इसी दौरान किसी छात्रा ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। मामला सामने आने पर प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और ऊर्जा निगम की टीम कॉलेज पहुंची। जांच में बिजली के एक फेस में तकनीकी खराबी मिलने पर उसे ठीक कर आपूर्ति सामान्य कर दी गई। इसके बाद कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियां फिर से शुरू हो गईं।
विज्ञापन
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी कस्बे में लंबे समय से बनी लो वोल्टेज की समस्या पर चिंता जताई। उनका कहना है कि कम वोल्टेज के कारण घरों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
उप जिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। कॉलेज प्रशासन और ऊर्जा निगम से रिपोर्ट तलब की गई है। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।