फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students appearing for exam on sackcloth: Plight revealed when paper started

टाट पट्टी पर भविष्य की परीक्षा: पेपर शुरू होने पर सामने आई बदहाली, कहीं एक ही बेंच पर पांच बच्चे

Thu, 21 Mar 2024 12:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Mar 2024 12:54 PM IST
सार

मेरठ में टाट की पट्टी पर भविष्य की परीक्षा दी जा रही है। बुधवार को जब परीक्षा शुरू हुई तो कई स्कूलों की हकीकत सामने आई।

विज्ञापन
Students appearing for exam on sackcloth: Plight revealed when paper started
टाटपट्टी पर परीक्षा देते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में बुधवार को शुरू हुईं परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा में अव्यवस्था की तस्वीर सामने आई। कई जगह बच्चे टाट पट्टी पर बैठकर परीक्षा देते दिखे। कई विद्यालयों में क्लास की एक ही सीट पर चार-चार, पांच-पांच बच्चे एक दूसरे की कापी देखकर परीक्षा देते मिले। आलम यह भी रहा कि छात्र गाइड लेकर पेपर देने पहुंचे। 

विज्ञापन


जिले में 1068 से अधिक परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। बुधवार को कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं तो परीक्षा से संबंधित सारे नियम-कायदे तार-तार नजर आए। आधे से अधिक स्कूलों में बच्चाें के लिए मेज-कुर्सी नहीं हैं। तो बच्चों ने जमीन पर बैठकर परीक्षा दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BJP का नया दांव: इन दो सीट से नए चेहरों को मैदान में उतारने की योजना, मेरठ से अरुण गोविल की दावेदारी पक्की

विज्ञापन
विज्ञापन

Students appearing for exam on sackcloth: Plight revealed when paper started
एक बेंच पर पांच बच्चे - फोटो : अमर उजाला

किठौर : एक ही बेंच पर बैठे पांच बच्चे
किठौर के शाहजहांपुर स्थित प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में एक ही बेंच पर चार-चार, पांच-पांच बच्चे एक दूसरे की कापी से देखकर परीक्षा देते मिले। पहले दिन 261 ने परीक्षा दी। संवाद

बच्चे नहीं गंभीर : बहसूमा में 70, मवाना में 32 सरधना में 128 में अनुपस्थित
बहसूमा में कंपोजिट विद्यालय में 100 छात्रों में से 70 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। मोहम्मदपुर शिकस्त स्थित कंपोजिट विद्यालय में सभी 84 छात्रों ने परीक्षा दी। मवाना में पीएमश्री उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 1 से आठ तक कुल 232 बच्चों में से 200 ने परीक्षा दी। सरधना में उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय में 497 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पहले दिन 97 छात्र अनुपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय इस्लामाबाद में कक्षा 1 से 5 तक 202 बच्चों में से 171 उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed