फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   student will take good diet, then they will fight with exam

बोर्ड एग्जाम : लें अच्छी डाइट, तभी होगी एग्जाम से फाइट

Wed, 22 Jan 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
student will take good diet, then they will fight with exam
बोर्ड परीक्षा में पढ़ाई के साथ सेहत का भी रखें ध्यान
विज्ञापन

छात्रों को परीक्षा के वक्त सेहतमंद रहने के लिए काउंसलर दे रहे सलाह
मेरठ। छात्र बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं। वे इस बात से परेशान हैं कि क्या खाएं और क्या न खाएं। पढ़ते वक्त भूख भी ज्यादा लगती है, लेकिन खाना खाते ही नींद आने लगती है। नींद और आलस से बचने के लिए छात्र खाना ही नहीं खाते। केवल चाय, कॉफी से काम चलाते रहते हैं। लेकिन अधिक मात्रा में चाय, कॉफी का सेवन करने से सेहत खराब होती है। पढ़ते वक्त भूख भी अधिक लगती है इसलिए छात्र जंक फूड खाने लगते हैं।
परीक्षा में छात्र हमेशा नियंत्रित खानपान रखें। अधिक खाना खाने से भारीपन आता है और पढ़ाई में मन नहीं लगता नींद भी आती है। घर का बना हेल्दी खाना खाएं जो स्फूर्ति देता, शरीर को स्वस्थ रखता और याददाश्त बढ़ाता है। प्रोटीन युक्त भोजन लें। भुने चने, पॉपकार्न, पोहा, मुरमुरे, लाई, मूंगफली, गुड़ खाएं। दूध, दही व अंडा खूब खाएं। पानी खूब पिएं। फल, जूस, नींबू पानी, सूप, हर्बल टी लें। खाना छोड़ने के बजाय थोड़ी थोड़ी देर में कुछ खाएं। सूखे मेवे, भुने मेवे लें। चीनी व नमक का खूब प्रयोग न करें। तले हुए स्नैक्स खाने के बजाय भुनी चीजें खाएं। चावल और अधिक रोटी खाने से बचें। भेलपुरी, टोस्ट, पनीर, सलाद, शहद में डूबे मेवे, दलिया, ओट्स व कॉर्न खाना लाभदायक रहेगा। काजू के बजाय अखरोट, बादाम, किशमिश व पिस्ता खाएं। सत्तू व भीगे हुए मेवे भी ले सकते हैं। खानपान के साथ समय पर सोने का भी ध्यान रखें। पढ़ाई के बीच में ब्रेक लेकर थोड़ा घूमना भी जरूरी है, ताकि भोजन पचे। घूमने के साथ व्यायाम, साइकिलिंग, ध्यान व योग भी करें। नियमित रूप से प्राणायाम व सूर्य नमस्कार करने से भी लाभ मिलेगा। स्प्राउट्स, भीगे अनाज लें, अमरूद, नींबू, नारंगी मौसमी फल अवश्य खाएं। टाइमपास के लिए अलसी, बारीक सौंफ, सूखे सफेद तिल को रोस्ट करके मुखवास बनाएं। जब भी कुछ खाने का मन करे इस मुखवास को एक से दो चम्मच खाएं। इस तरह खाने से न वजन बढ़ेगा न थकान होगी बल्कि शरीर स्वस्थ रहेगा। ठंडा और बासी खाना या फ्रिज में रखा हुआ खाना खाने से बचें। ताजा, हल्का और प्रोटीनयुक्त खाना खाएं। खिचड़ी भी खा सकते हैं।
विज्ञापन

घर के बने पेय पदार्थ जरूरी
पढ़ाई क रते वक्त बार-बार चाय या कॉफी पीने की जरूरत महसूस होती है। नींद भगाने के लिए एकाग्रता बढ़ाने के लिए छात्र चाय, कॉफी का आवश्यकता से अधिक सेवन कर लेते हैं जो नुकसान देता है। हल्की भूख मिटाने के लिए चिप्स भी मात्रा से अधिक खाने लगते हैं जिसमें सॉल्ट और फैट की अधिक मात्रा होने से शरीर को नुकसान होता है। इसलिए बेहतर है कि पढ़ते वक्त चिप्स, चाय, कॉफी या कोल्डड्रिंक का सहारा न लें। इनके स्थान पर घर पर तैयार किए गए स्नैक्स, हल्का नाश्ता और पेय पदार्थ लें। पेय में नमकीन छाछ, एलोवेरा जूस, आंवला जूस, जलजीरा, मट्टा, लस्सी, फलों का ताजा जूस, शर्बत, ग्रीन टी, तुलसी की चाय, काढ़ा पी सकते हैं। रात को थोड़ा-थोड़ा केसर का दूध ले सकते हैं। मेवे का दूध या शहद का दूध भी ले सकते हैं। इससे न तो फैट बढ़ेगा और न ही थकान होगी और शरीर भी ठीक रहेगा। - डॉ. भावना गांधी, डाइटीशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

फास्ट फूड से रहें दूर
परीक्षा के वक्त फास्ट फूड से एकदम दूर रहें। फास्टफूड खाने से आलस्य महसूस होता है। नींद आती है, खाना ठीक से पचता भी नहीं है। इसकी वजह से पेट खराब होने की परेशानी भी हो सकती है। मन थका हुआ लगता है। मन की एकाग्रता को भी फास्टफूड भंग करता है। सादा भोजन करें और पूरी नींद लें। फास्टफूड के बजाय घर का बना हेल्दी खाना खाएं। मेवे, दही, छाछ लेने से तन और मन दोनों अच्छे रहेंगे। - दीपिका पिलानिया, डाइटीशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed