फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student Swati first in Rangoli competition

रंगोली प्रतियोगिता में छात्रा स्वाति प्रथम

Thu, 29 May 2025 07:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
Student Swati first in Rangoli competition
खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. गीता गुप्ता के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत भारतीय भाषाओं, कलाओं एवं संस्कृति को बचाए रखने, उन्हें बढ़ावा देने तथा युवा पीढ़ी को जोड़े रखने के उद्देश्य से कल्चरल क्लब का गठन किया गया। बृहस्पतिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कल्चरल क्लब प्रभारी डॉ. सुमन सिंह के निर्देशन में किया गया। इसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रंगोली प्रतियोगिता में बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा स्वाति ने प्रथम, बीए चतुर्थ सेमेस्टर की अवंतिका ने द्वितीय व बीए चतुर्थ सेमेस्टर की ही पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर डॉ. नीलम सिंह, डॉ. सीमा गौतम व डॉ. सुरभि सिंघल, डॉ. रचना बालियान उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed