फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student's brother beaten up for protest against molestation, injured

छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा के भाई से मारपीट, घायल

Thu, 24 Sep 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Student's brother beaten up for protest against molestation, injured
छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा के भाई से मारपीट, घायल
विज्ञापन

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के साथ युवक ने बदसलूकी की। छात्रा के भाई ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर डाली। जिससे वह घायल हो गया। 12वीं कक्षा की छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक उसकी बेटी के साथ काफी समय से छेड़खानी कर रहा था। बेटी ने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ बदसलूकी और गाली गलौज की। बुधवार को छात्रा ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। छात्रा का भाई ने युवक से गाली गलौज व छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपी युवक ने तीन साथियों के साथ छात्रा के भाई के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। बीच बचाव करने पहुंची छात्रा से भी युवकों ने मारपीट की। छात्रा के पिता ने दो युवकों को नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मारपीट में घायल युवक को उपचार के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed