फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student Priyanshu murder case: this reason for the murder, and main accused is in police custody

प्रियांशु हत्याकांड: ये रही मर्डर की बड़ी वजह, मुख्य आरोपी से पूछताछ जारी

Wed, 05 Sep 2018 07:44 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Wed, 05 Sep 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
Student Priyanshu murder case: this reason for the murder, and main accused is in police custody
परिजनों से घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली में छात्र प्रियांशु की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। छात्र और आरोपियों के बीच पूर्व में मारपीट हुई थी। उसी के चलते छात्र की हत्या कर दी गई। वहीं, छात्र के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बुधवार को कांधला थाने पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


कांधला में थाना फुगाना क्षेत्र के गांव डूंगर निवासी प्रियांशु की मंगलवार सुबह कांधला में हिंदू इंटर कॉलेज के पास गोल मार्केट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह और सीओ राजेश तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जांच करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगाई थी। प्रियांशु के ताऊ मेनपाल की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर निखिल, कपिल निवासी गांव सरनावली और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन

बता दें कि बुधवार सुबह छात्र के परिजन ग्रामीणों के साथ कांधला थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह से मुलाकात कर आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की। थानाध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन दिया कि मुख्य आरोपी निखिल को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।  

तीन महीने से चल रही थी छात्रों में तनातनी
हिरासत में लिए गए आरोपी से हुई पूछताछ में पुलिस को पता चला कि छात्र प्रियांशु और दूसरे छात्रों के बीच तीन महीने से तनातनी थी। पूर्व में दो छात्रों के बीच मारपीट भी हुई थी, जिसकी शिकायत छात्रों के परिजनों तक पहुंची थी। हालांकि मामूली विवाद होने की वजह से तब कानूनी कार्रवाई नहीं कराई गई थी, लेकिन छात्रों में चल रही तनातनी हत्या तक पहुंच जाएगी, इसका अहसास नहीं था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed