फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student killed returning from school, panic in the village

स्कूल से लौट रही छात्रा को बलकटी से काट डाला, गांव में दहशत

Thu, 14 Dec 2017 01:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 14 Dec 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
Student killed returning from school, panic in the village
स्कूल से लौट रही छात्रा की हत्या - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बुधवार को एक सनसनीखेज वारदात हो गई, जिससे गांव में दहशत फैल गई। कक्षा 12 वीं की छात्रा की सिरफिरे युवक ने बलकटी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के समय छात्रा अपनी सहेलियों संग गंगेरू स्थित इंटर कॉलेज से घर लौट रही थी। अन्य छात्राओं को भी हत्यारोपी ने जान से मारने की धमकी दी और पीछे दौड़ा। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की वजह छेड़छाड़ और युवक का एकतरफा प्रेम बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

विज्ञापन


थाना कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी श्याम निवासी बीर सैन कश्यप की बेटी सोनी (17 वर्षीय) गांव गंगेरू स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज में कक्षा 12 वीं में पढ़ती थी। बुधवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे वह छह सहपाठी छात्राओं के साथ पैदल ही गांव गढ़ी श्याम लौट रही थी। इस दौरान उसकी छोटी बहन काजल भी साथ थी। काजल ने बताया कि गांव के पास पहुंचते ही गन्ने के खेत से गांव का ही एक युवक निकला, उसके हाथ में बलकटी थी। उसने सोनी को रोका और चेहरे और टांग पर प्रहार कर दिए। अन्य छात्राओं ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने छात्राओं को जान से मारने की धमकी दी तथा बलकटी लेकर पीछे भी दौड़ पड़ा, जिस कारण अन्य छात्राएं अपनी जान बचाकर वहां से भागीं। इसके बाद हत्यारोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


पढ़ें : फौजी ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला, मम्मी-मम्मी चिल्लाए बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में मातम पसरा

Student killed returning from school, panic in the village
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

वारदात के बाद मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना। हत्या के कारण छात्रा के परिवार में मातम पसर गया। छात्रा के चाचा ओमपाल और सेठपाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि आरोपी युवक ने दो माह पूर्व भी छात्रा के साथ छेड़छाड़ के विरोध पर झगड़ा किया था। तब पुलिस से शिकायत भी की गई थी, लेकिन गांव वालों ने दबाव बनाकर समझौता करा दिया था। अब आरोपी युवक ने छात्रा की हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलने पर कांधला थानाध्यक्ष, सीओ कैराना राजेश तिवारी और पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शमा़ भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवार के लोगों से वार्ता की तथा आरोपी को गिरफ्तार कराने के लिए दबिश दी गई, मगर आरोपी हाथ नहीं लगा। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed