फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student in Sardhana with needle, communal tension

सरधना में छात्र को सुए से गोंदा, सांप्रदायिक तनाव

Tue, 01 Feb 2022 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Student in Sardhana with needle, communal tension
सरधना में छात्र को सुए से गोंदा, सांप्रदायिक तनाव
विज्ञापन

सरधना। कोचिंग से लौट रहे छात्र को दूसरे समुदाय के छात्रों ने सुए से गोंद डाला। इस घटना को लेकर सरधना में सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है। छात्र की हालत गंभीर बनी है। जिसके चलते उसको दिल्ली रेफर किया गया है। छात्र के साथ अनहोनी की चर्चा चल रही है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने दूसरे समुदाय के 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गांव कुशावली निवासी गोपाल (19) पुत्र विनोद सरधना में पांडुशिला रोड स्थित कोचिंग सेंटर में जाता है। कोचिंग करने के बाद वह पास में ही स्थित एक रेस्टोरेंट पर पिज्जा खाने चला गया। जब वहां से बाहर निकला तो उसकी बाइक की वही खड़े दूसरे समुदाय युवक से टकरा गई थी। जिस पर उक्त युवक ने अपने आठ साथियों के साथ उसे घेरकर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नही बर्फ फोड़ने वाले सुएं से उस पर कई वार कर दिए।
विज्ञापन

गोपाल को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मेरठ रैफर कर दिया। मेरठ में भी चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखी और उसे दिल्ली रैफर कर दिया। दिल्ली के एक निजि अस्पताल में गोपाल का उपचार चला। चुनाव के दौरान गोपाल की हत्या के बाद सरधना में सांप्रदायिक तनाव के हालात बन गए हैं। रात में पुलिस फोर्स लगा दिया। एसएसपी भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि तीन आरोपियों की पहचान हुई जिसमें से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोपाल की हालत दिल्ली में बेहद नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गजेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed