फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student expelled over incident on university campus, police preparing reward

विश्वविद्यालय परिसर की घटना पर छात्र निष्कासित, पुलिस कर रही इनाम की तैयारी

Fri, 16 May 2025 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Student expelled over incident on university campus, police preparing reward
सीसीएसयू में कुलपति कार्यालय के गेट पर हंगामा करते छात्र।
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में छात्र शुभम मलिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी विनय सुचा और देव राणा के खिलाफ पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये के इनाम की तैयारी कर ली है। इसकी रिपोर्ट बनाकर भी एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा को भेज दी है। फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन पकड़ में नहीं आ सके। दूसरी ओर विश्वविद्यालय की अनुशासनात्मक समिति की बैठक 14 मई को आयोजित की गई थी, जिसमें चरक स्कूल ऑफ फार्मेसी के छात्र शिवम उर्फ विनय सुचा को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही बाहरी छात्रों के विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

विवि में छात्र शुभम मलिक पर जानलेवा हमला हुआ था। हथियार की बट मारकर भी घायल कर दिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। पुलिस ने इस मामले मेंं सिद्धार्थ कसाना, आदित्य, विनय उर्फ सूचा, देव राणा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में सिद्धार्थ कसाना ने बुधवार को हापुड़ में एक पुराने मामले में सरेंडर कर दिया है। आदित्य को मेडिकल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विनय और देव राणा वांछित चल रहे हैं, इनकी तलाश की जा रही है। मेडिकल पुलिस ने इन पर ईनाम घोषित कराने के लिए एसएसपी को रिपोर्ट भेजी है। कोर्ट में सरेंडर होकर जेल गए सिद्धार्थ कसाना को एसपी सिटी ने रिमांड पर लेने की बात कही है। बृहस्पतिवार को पीड़ित छात्र के परिजन और गठवाल खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक ने विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला से भेंट की। कुलानुशासक प्रो. वीरपाल सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर रहा है। गठवाल खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि वह विश्वविद्यालय की त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन





सीसीएसयू में छात्रों का हंगामा, कुलपति ऑफिस में की नारेबाजी

मेरठ। मेरठ कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शुभम मलिक पर कैंपस में हमले के विरोध में बृहस्पतिवार दोपहर बाद सैकड़ों छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों ने कुलपति ऑफिस में हंगामा करते हुए नारेबाजी की। नौ मई की रात साढ़े 11 बजे मेरठ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम मलिक और विक्रांत अपने दोस्त अर्पित को सीसीएसयू के पं दीनदयाल उपाध्याय हॉस्टल छोड़ने गए थे। वहां, विनय उर्फ सुच्चा, सिद्धार्थ कसाना, आदित्य यादव और देव राणा डंडों और तमंचों के साथ वहां आए और शुभम मलिक के साथ मारपीट की। छात्र उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed