{"_id":"6005e9418ebc3e31c4712302","slug":"student-dies-in-accident-meerut-news-mrt521200965","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
कैंटर की टक्कर से छात्र की मौत
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में हाईवे पर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। लोगों ने कैंटर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दुल्हैड़ा गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप चौहान का बेटा प्रतिष्ठ (16) दसवीं का छात्र था। वह सोमवार को ट्यूशन पढ़ने गया था। लौटते समय पल्हैड़ा चौराहे पर वह बाइक से हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि चालक नागालैंड से कैंटर लेकर आ रहा था। हादसे की सूचना पर छात्र के परिजन मोर्चरी पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पल्लवपुरम थाना प्रभारी देवेश शर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
सेना में जाने का था सपना
पिता प्रदीप चौहान ने बताया कि बेटे प्रतिष्ठ सेना में जाकर देश सेवा करना चाहता था। पढ़ाई के साथ-साथ वह रोज सुबह दौड़ लगाकर तैयारी कर रहा था। वह घर का अकेला था। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
निर्माण कार्य बना हादसों का सबब
पल्लवपुरम फेज वन में ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते वाहन चालकों को सर्विस रोड से गुजरना पड़ रहा है। इस कारण आए दिन जाम लगता है। हादसों में भी इजाफा हो रहा है। इसी स्थान पर पूर्व में पिता-पुत्र और भाजपा नेता के भतीजे की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोग निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के लिए कई बार ज्ञापन सौंप चुके हैं। अधिकारियों की उदासीनता के चलते कई घरों के चिराग बुझ चुके हैं।