फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student crushed to death by tractor trolley in Shastri Nagar

Meerut News: शास्त्रीनगर में ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर छात्रा की मौत

Sat, 18 Oct 2025 03:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 03:33 AM IST
विज्ञापन
Student crushed to death by tractor trolley in Shastri Nagar
मृतका छात्रा दीक्षा का फाइल फोटो मेडिकल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हुई
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार बीए की छात्रा दीक्षा(18) को कुचल दिया। दीक्षा की मौत हो गई। वह आरजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। हादसे के आठ घंटे बाद छात्रा की पहचान हो पाई।
विज्ञापन

मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार एक्सटेंशन निवासी प्रेमराम के पांच बेटे-बेटी थे। बड़ी बेटी शास्त्रीनगर में नौकरी करती है। शुक्रवार को वह फोन घर पर भूल गई तो दीक्षा उसे मोबाइल देने के लिए साइकिल से गई। वापस आते समय शनि मंदिर के पास तेजगढ़ी की ओर से ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने छात्रा को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने छात्रा दीक्षा को गंभीर घायल अवस्था में वेदांत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात तक जब दीक्षा घर नहीं आई तो परिजन डर गए। उन्होंने बेटी की तलाश और शाम को थाने पहुंचे। साइकिल पर सवार होकर बताई तो पुलिस ने हादसे की जानकारी दी। इसके बाद परिजन को दीक्षा की मौत की जानकारी हुई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से हादसे की रिपोर्ट मेडिकल थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस चालक की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed