फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student beaten by teacher in a college in baghpat for wearing a readymade trouser

बागपत: स्कूल में रेडीमेड पैंट पहनकर आने पर शिक्षक ने की छात्र की पिटाई, वीडियो वायरल

Tue, 10 Sep 2019 04:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 Sep 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
Student beaten by teacher in a college in baghpat for wearing a readymade  trouser
शिक्षक ने की छात्र की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत में मंगलवार को एक स्कूल के पीटीआई ने छात्र को रेडीमेड पैंट पहनकर आने पर पिटाई कर दी। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। वहीं छात्र ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


रमाला थानाक्षेत्र में असारा स्थित मुस्लिम इंटर कॉलेज में मंगलवार को छात्र शाहिद स्कूल में यूनिफॉर्म से अलग रेडीमेड पैंट पहनकर आया था। इस बात से नाराज स्कूल के पीटीआई मोहम्मद अनस ने छात्रों को ग्राउंड में इकट्ठा कर लिया और सभी से दंड बैठक लगवाई।
विज्ञापन


इसी दौरान छात्र शाहिद के साथ भी शिक्षक ने मारपीट की। छात्र शाहिद जमीन पर गिर गया इसके बाद भी अध्यापक छात्र से मारपीट करता रहा। वहीं कॉलेज में मौजूद दूसरे छात्रों ने इस पूरे मामले का वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव के मुताबिक 15 वर्षीय छात्र शाहिद पुत्र नूरा ने थाने आकर सूचना दी कि कुछ दिन पूर्व कॉलेज में मारपीट का मामला हुआ था, जिसमें कुछ लड़कों ने शाहिद के साथ मारपीट की थी।


उसके बाद मंगलवार को प्रॉपर यूनिफॉर्म न पहनकर आने पर छात्र शाहिद के साथ मारपीट की और अन्य बच्चों को भी दंडित किया। छात्र की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed