{"_id":"62670a6aeae07b541f03bca0","slug":"struggle-over-non-payment-of-damage-due-to-bike-four-brothers-injured-sardana-news-mrt5860500178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में हुए नुकसान के पैसे न देने पर संघर्ष, चार भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक में हुए नुकसान के पैसे न देने पर संघर्ष, चार भाई घायल
विज्ञापन
बाइक में हुए नुकसान के पैसे न देनेे पर संघर्ष, चार भाई घायल
- पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, नामजद तहरीर दी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के मोहल्ला गोमती नगर में बाइक तोड़ने का विरोध करने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। आरोपी पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर चार भाइयों को घायल कर दिया। थाना पुलिस ने घायलों को सरधना सीएचसी में भर्ती कराया।
मोहल्ला गोमती नगर निवासी कासिम पुत्र साजिद एक माह पूर्व नई बाइक खरीदकर लाया था। बाइक दो दिन पहले पड़ोसी मांग कर ले गए थे। बताया गया कि इस दौरान बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक मालिक ने नुकसान होने पर विरोध जताया। तभी दूसरे पक्ष ने बाइक में हुआ नुकसान की भरपाई करने की बात कही। भरपाई नहीं करने पर पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी थी। इस दौरान दोनों पक्षों में समझौता हो गया। रविवार रात पैसे नहीं देने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मोहल्ले के लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। सोमवार को नुकसान के पैसे नहीं मिलने पर कासिम ने विरोध जताया। आरोपी पक्ष ने धारदार हथियार से उस पर हमला बोल दिया। इस दौरान कासिम के बचाव के लिए आए उसके भाई हासिम, समीर व मोहसिन घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का मेडिकल कराया। घायल पक्ष ने आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।