फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Struggle over IMA election started

आईएमए चुनाव को लेकर खींचतान शुरू

Mon, 02 Nov 2020 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Struggle over IMA election started
मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का सालाना चुनाव आठ नवंबर को है। हालांकि इसको लेकर आपसी खींचतान शुरू हो गई है। इसके चलते आईएमए सचिव ने डीएम को पत्र लिखकर चुनाव स्थगित कराने की मांग की। वहीं, कुछ चिकित्सकों के साथ रविवार को बैठक कर चुनाव में शामिल नहीं होने का दावा किया।
विज्ञापन

आईएमए सचिव डॉ. अनिल नौसरान का कहना है कि शहर में कोरोना संक्रमण के चलते दोबारा से पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं। सीएमओ ऑफिस में चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके मद्देनजर आगामी चुनाव स्थगित किया जाए। यहां 50 फीसदी से अधिक सदस्यों की उम्र 60 साल से अधिक है। वे चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकते हैं। लिहाजा चुनाव, कोरोना संक्रमण के काबू में आने के बाद ही कराए जाएं। उन्होंने कहा कि आईएमए हॉल में आए चिकित्सक भी इससे सहमत हैं। वहीं, आईएमए अध्यक्ष डॉ. नवीन शर्मा का कहना है कि चुनाव आठ नवंबर को होंगे। प्रशासन से इसकी अनुमति मिल चुकी है। डॉ. अनिल नौसरान आईएमए सचिव पद पर बना रहना चाहते हैं, इसलिए चुनाव नहीं चाहते हैं। बैठक आईएमए की आधिकारिक नहीं थी। आईएमए के 1108 सदस्य कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर चुनाव प्रक्रिया में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed