फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   stop city for 52 seconds, Gunja national anthem

52 सेकेंड के लिए थमा शहर, गूंजा राष्ट्रगान

Sat, 17 Aug 2019 02:34 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sat, 17 Aug 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
stop city for 52 seconds, Gunja national anthem
अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत 15 अगस्त को हजारों शहरवासी राष्ट्रगान का हिस्सा बने। सुबह ठीक 10 बजे शहर के 80 चौराहों और जीआईसी मैदान पर एक साथ राष्ट्रगान हुआ। 52 मिनट के लिए पूरा शहर थम गया। इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों को सजाया गया। कई जगहों पर रंगोली बनाई गईं। महाअभियान में महिला संगठनों, व्यापारियों, शिक्षकों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र संगठनों समेत विभिन्न वर्ग के लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मुख्य आयोजन जीआईसी मैदान पर हुआ। भारत माता, सुभाष चंद्र बोस और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की वेशभूषा में आए बच्चों ने ध्वजारोहण किया। यथार्थ के सारथी संस्था की अध्यक्ष जूही त्यागी के निर्देशन में आए नन्हें कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर सुंदर नृत्य किया। कला शिक्षिका गीतू ने रंगोली सजाई। एनसीसी कैडेट्स ने ध्वज को सलामी दी। खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बैंड प्रस्तुति दी।   
विज्ञापन


शहर में जगह-जगह हुआ राष्ट्रगान
मेजर ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने सुपरटेक चौराहे पर ध्वजारोहण व सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। अध्यक्ष अनिल पुंडीर के निर्देशन में उनकी टीम ने रिठानी से दिल्ली चुंगी तक सजावट कराई। ठीक 10 बजे सभी उद्यमियों ने राष्ट्रगान किया। इस मौके पर सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी, ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर रघुराज प्रताप सिंह, महामंत्री विक्रांत गोयल, गुरमीत सिंह, विकास, सुधीर पाठक, पंकज, दिनेश जैन, गगन, अतुलेश शर्मा, राकेश कुच्छल, राहुल गुप्ता, अराध्या, आयुषी, रणवीर कौर, स्वर्णजीत कौर, हरगुन, रेखा पुंडीर, यश पुंडीर, सार्थक, सक्षम, वर्दित, मुदिता, आगम, अक्षत जैन ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

साकेत चौराहे पर मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन के सदस्यों ने सामूहिक राष्ट्रगान में सहयोग दिया। एसोसिएशन के निदेशक कपिल गहलौत, मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन के सदस्य, इंग्राहम स्कूल के कोर्डिनेटर दिनेश पॉल, एक्टिविटी प्रभारी उज्जवल, प्रियंका, मोनिशा आदि मौजूद रहे। मेट्रो प्लाजा चौराहा पर अन्नपूर्णा संस्था से पायल जैन, सारथी संस्था से कल्पना पांडे, मयंक वर्मा ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्रीनगर तेजगढ़ी चौराहे पर भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष वर्षा कौशिक, महामंत्री संजना वत्स रस्तोगी, निधि रस्तोगी, हर्ष गोयल, जैनब नकवी, कश्मा शर्मा, शिखा, संजीव शर्मा काके, ब्रिजेश त्यागी, सचिन त्यागी, राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त ईहा दीक्षित आदि ने रंगोली सजाने के साथ 52 सेकेंड रुककर राष्ट्रगान कराया। सेंट्रल मार्केट में पुलिस बूथ चौराहे पर स्थानीय लोगों ने राष्ट्रगान कराया। केडी फाउंडेशन के सदस्यों ने सहयोग दिया। ा, हिना रस्तोगी, सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षिकाएं, जितेंद्र अग्रवाल, बबीता गुप्ता, संजीव रस्तोगी, भावना अग्रवाल, कृतिका, विजय आर्य, बीके रस्तोगी मौजूद रहे।
शिवचौक वेस्टर्न कचहरी रोड चौराहे पर सेंट थॉमस स्कूल के बच्चों ने रंगोली सजाई और सामूहिक राष्ट्रगान कराया। पीवीएस मॉल चौराहे पर योग विज्ञान संस्थान, योग संस्कृति क्लब से सीमा अदलखा, निशा सक्सेना व सदस्याएं रहीं। बेटियां फाउंडेशन की ओर से अंजू पांडे, क्षमा, शिवकुमारी, कांता बख्शी मौजूद रहीं। स्वराज पथ निवासियों ने धूमधाम से ध्वजारोहण कर लड्डू बांटे। रीना सिंघल, राजेश सिंघला, महेश सिंघल, नवल गर्ग, निशा गर्ग, संगीता पांडे, सौरभ, शिल्पी पंखुरी ने सहयोग दिया। शास्त्रीनगर एल ब्लॉक पर पार्षद इकराम बालियान, शब्बीर, कय्यूम सैफी, रहीसुद्दीन सैफी, फिरोज सैफी आदि मौजूद रहे। वहीं जलीकोठी चौराहे दिल्ली रोड पर राष्ट्रगान में ऑल इंडिया जमात-ए-सलमानी ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौ. यूसुफ सलमानी अपने साथियों के साथ रहे। बच्चा पार्क चौराहा पर दिव्यांगों ने राष्ट्रगान कराया। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जयकरण गुप्ता आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रगान के लिए हाईवे पर रुके वाहन चालक
मोदीपुरम। स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान के लिए मोदीपुरम हाईवे पर भी वाहन चालक रुके। राष्ट्रगान शुरू होते ही लोग जहां के तहां रुक गए। कार्यक्रम में राजनीतिक पार्टी, सामाजिक संगठन, स्कूलों व व्यापारी वर्ग ने हिस्सा लिया। ठीक दस बजे मोदीपुरम पल्लव टावर्स के सामने हाईवे पर सभी वाहन रुके। कार्यक्रम में उप्र श्रमिक कल्याण परिषद अध्यक्ष पंडित सुनील भराला, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा. मीनाक्षी भराला,  विमल शर्मा, सतेंद्र भराला, अंकुर मुखिया,  अजय भारद्वाज भराला, संजय गुप्ता, विक्रांत ढाका, कैप्टन जेपीएस राणा, बीपीएस अत्री, एसडी धीमान, हर्षिता आर्य, डॉ. मयूरी शुक्ला, माला सिंह, बबिता जैन, रेनू मलिक, सुमन, कृतिका, मोनिका, ठा. धीरेंद्र सिंह, शुभम भारद्वाज, दिवस भारद्वाज, दिनेश चौहान, लाल सिंह, आमिर अली, गौरव मलिक, डीके चौहान, संजय पहलवान, शेखर चौहान, टोल मैनेजर प्रदीप चौधरी, पंकज सिंह, गौरव चौहान, सुमित पुनिया, मनिंदर विहान भराला, मोहित कुमार, विक्की शर्मा, राजेंद्र चौहान, शीलेंद्र शास्त्री, डॉ. आरएस सेंगर, अमित सिंघल, संदीप पल्हैड़ा, सोनू पल्हैड़ा, आशीष गुलजार, प्रदीप, जाटव, बिजेंद्र, मोनू, सोनू, प्रदीप, शिवकुमार शर्मा, संजय पनवाड़ी, गुरुशरण सिंह, गुरुदेव सिंह, टिंकू, पंकज, हारुण, मुजाहिद खान, अली मुर्तजा, अमित बालियान आदि मौजूद रहे।
कंकरखेड़ा के शिव चौक पर सरदार मंजीत सिंह कोछड़, अमरदीप पंवार, ठा. ओपी सिंह, विनय तोमर, वैद्य सुनील कुमार, नीरज जिटौली, काजल सचदेवा, सेंसर पाल, बंटी बरनाला, अनिल कुमार, यशपाल जांगिड़, प्रथम अग्रवाल, नीरज मित्तल, गणेश अग्रवाल, भूदेव सिंह, शुभम, नमन आदि मौजूद रहे।
परतापुर बाईपास विहिप विभाग मंत्री गोपाल शर्मा, प्रांत संयोजक बलराज डूंगर, मधुबन आर्य, पवन कश्यप, मनोज सागर राजपूत, इंद्रजीत, प्रमोद, मनोज कश्यप, नीरज शर्मा, कपिल शर्मा, विकास पंडित, रोहित आदि लोग मौजूद रहे।
देहली गेट चौराहे पर ब्रह्मपुरी मंडल महिला मोर्चा महामंत्री मोनिका जैन व ममता मित्तल ने सहयोग दिया। मुल्तान नगर मंडल टीम महानगर महिला मोर्चा से मंत्री गीता अरुण के निर्देशन में महिलाओं ने चौराहे पर रंगोली सजाई। नगर मंडल अध्यक्ष अनीता विद्यार्थी की टीम ने रंगोली सजाकर अभियान को सफल बनाया। बबीता चौहान, पूनम शर्मा, ममता मित्तल, अर्चना मित्तल, डॉली गुप्ता, कशिश शर्मा, कुसुम लता, सोनिया शर्मा, माधवी कौशिक, कादंबरी कौशिक, रमा मित्तल, अलका, मोहन, रजनी कुशवाहा, सुनीता, रेणू गुप्ता, नीलम राजपूत, साधना व रीता चड्डा ने सहयोग दिया।


 शहर के 16 मंदिरों में हुआ राष्ट्रगान
मेरठ। शहर में प्रमुख 16 मंदिरों में भी राष्ट्रगान हुआ। वेस्ट एंड रोड स्थित शनि मंदिर में महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर महंत महेंद्र दास महाराज के सानिध्य में झंडा रोहण और राष्ट्रगान हुआ। उधर, सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर में महामंडलेश्वर गुरु मां निलिमानंद महाराज के सानिध्य में राष्ट्रगान हुआ। छिपी टैंक शिव चौक मंदिर में पंडित चिरंजीलाल सौडियाल, अशोक गोयल, प्रवीण त्यागी, बलराज, राकेश, वीके शर्मा आदि रहे। बच्चा पार्क स्थित प्रचीन शिव दुर्गा शनिधाम मंदिर में पंडित राकेश सोडियाल, मनोज अग्रवाल, अर्पित भारद्वाज, अशोक शर्मा, राहुल शर्मा, शुभम अग्रवाल रहे। बुढ़ाना गेट स्थित भूतेश्वर नाथ मंदिर में पंडित राजेश शर्मा, अनिल शर्मा, दीपक, विवेक, अनीता शर्मा रहीं। जयदेवीनगर स्थित गोल मंदिर में राजीव गौड़, मनोज शर्मा, शिव शंकर कौशिक, प्रवीण दूबे, देश अरोड़ा रहे। दशअवतरात परशुराम मंदिर में पंडित खुशी राम शांडिल्य, मुकेश शर्मा, सच्चिदानंद शर्मा, राकेश गौड़, राजीव शर्मा, सचिन शर्मा आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed