{"_id":"6a2728fe249a8a00c20fc33c","slug":"stones-pelted-at-a-roadways-bus-breaking-its-windows-several-passengers-were-injured-meerut-news-c-72-1-mct1011-154480-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रोडवेज बस पर पथराव कर शीशे तोड़े, कांच लगने से कई यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रोडवेज बस पर पथराव कर शीशे तोड़े, कांच लगने से कई यात्री घायल
विज्ञापन
मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र में उत्तराखंड के कोटद्वार डिपो की रोडवेज बस पर चार आरोपियों ने सोमवार देर रात 11:30 बजे पथराव कर दिया। पथराव के दौरान बस के कई शीशे टूट गए। कांच लगने से कई यात्री भी जख्मी हो गए। परिचालक प्रदीप कुमार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
बिजनौर निवासी परिचालक प्रदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को वह अपने चालक के साथ दिल्ली से कोटद्वार यात्रियों को लेकर जा रहा था। देर रात जब बस मवाना रोड पर गंगानगर के नाले के पास पहुंची। वहां पहले से ही चार युवक मौजूद थे। चारों युवकों ने सड़क के बीचों-बीच जाकर जबरन बस को रुकवा लिया। आरोपियों ने बस में घुसने का प्रयास किया। उसने बस का गेट नहीं खोला। इस पर आरोपियों ने परिचालक के साथ गाली गलौज कर दी। आरोप है कि युवकों ने बस पर पथराव कर दिया। पथराव के दौरान बस में सवार सवारी में चीख पुकार मच गई। बस के शीशे टूट गए। शीशे टूटकर कुछ सवारियों को लग गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
सूचना पर डायल 112 व गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान शाहपुर निवासी जयंत व सदर बाजार निवासी ध्रुव, लकी व पुलकित के रूप में हुई। सीओ सदर बिहार सुधीर सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मंगलवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --