फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stones in two sides after kids dispute in Baghpat, many injured

बागपत: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में पथराव, कई चोटिल, पुलिस ने फटकारी लाठियां, गश्त बढ़ाई

Thu, 17 Sep 2020 01:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Stones in two sides after kids dispute in Baghpat, many injured
मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

बागपत कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव में कचरी खरीदने के विवाद में बच्चों में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ा तो दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। दोनों पक्ष लाठी डंडे लहराते हुए सड़क पर निकल गए। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर दोनों पक्षों को दौड़ाया। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार को निवाड़ा गांव में बुशरा की बेटी खालिदा और रशीन कचरी खरीद रही थी। इसी दौरान यहां पर साबिर की बेटी अनम और धेवता भी कचरी खरीदने पहुंच गए। इसे लेकर बच्चों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बच्चे अपने घर पहुंचे और परिजनों  को प्रकरण की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद बड़ों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर दोनों पक्ष सड़क पर निकल आए। लाठी डंडे लहराए और देखते-देखते पथराव शुरू हो गया। गांव में भगदड़ मच गई। लोग अपने घरों में दुबक गए। निवाड़ा चौकी और बागपत कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लाठियां फटकारकर दोनों पक्षों को दौड़ाया। झगड़े में  खालिदा, रशीन और अनम चोटिल हुई हैं। सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। फिलहाल किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। 

निवाड़ा में तनावपूर्ण माहौल
 निवाड़ा गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े के बाद तनाव का माहौल है। कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने पुलिस बल के साथ रात के समय गश्त की।

माता कॉलोनी में जमशेद के घर पथराव
 कोतवाली क्षेत्र की माता कॉलोनी निवासी जमशेद के घर पर पड़ोस के लोगों ने पथराव कर दिया। पीड़ित का कहना है कि मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसी उसके घर पहुंचे और अभद्रता शुरू कर दी। घर पर पथराव कर दिया। उसकी बेटी   रूबीना व मुस्कान घायल हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed