फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   stoned in a land dispute, teen shots

जमीन के विवाद में पथराव, किशोर को गोली लगी

Sun, 06 Oct 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
stoned in a land dispute, teen shots
खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव चंदौली में हुए संघर्ष के बाद जांच करने पहुंचे सीओ। - फोटो : KITHOR
जमीन के विवाद में पथराव, किशोर को गोली लगी
विज्ञापन

खरखौदा । गांव चिंदौड़ी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान पथराव और फायरिंग हुईं। जिसमें एक किशोर को गोली लग गई, पथराव में महिला व बुजुर्ग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे सीओ व थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों से सात लोगों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव घोसीपुर चिंदौड़ी निवासी फैजाब व शेरद्दीन पक्ष में प्लाट को लेकर विवाद है। दोनों पक्षों की ओर से कई रिपोर्ट दर्ज कराई हुई हैं। शनिवार को फिर से दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें पथराव और फायरिंग हुई। संघर्ष की जानकारी पर बिजली बंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस के सामने में भी कई राउंड फायर हुए। शेरददीन पक्ष के अय्यूब पुत्र शरीफ ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह पिता शरीफ घर में था। दूसरे पक्ष के जावेद, आबिद, तनवीर व दानिश पुत्रगण जब्बार, फैजाब, उम्मेद पुत्रगण पल्लड़, फरमान पुत्र लामो ने घर पर हमला कर दिया। जिसमें पथराव करते हुए फायरिंग की। हमले में अय्यूब के चचेरे भाई सुभान (12) वर्ष पुत्र इमरान की जांघ में गोली लग गई। वहीं पथराव में इसी पक्ष की रुखसाना व बुजुर्ग शरीफ सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पर सीओ किठौर का चार्ज देख रहे सीओ मवाना संजीव देशवाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर निगम का है प्लाट
जानकारी के अनुसार नगर निगम का प्लाट है। जिस पर फैजाब पक्ष अपना बता रहे हैं। वहीं इसी प्लाट पर शेरद्दीन भी अपना कब्जा बताता है। इस बात पर विवाद है कई बार मारपीट में रिपोर्ट दर्ज भी हो चुकी है। पर राजनीति दबाव के चलते कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी। दोनों पक्ष खुलेआम फायरिंग करते हैं। पुलिस ने गंभीर धाराएं दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने केवल शांतिभंग के आरोप में ही चालान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों में आए दिन विवाद होने के कारण शेरद्दीन पक्ष का मोजूददीन करीब आठ माह पहले अपने परिवार सहित गांव छोड़ चुका है।
थानों पर खरखौदा पुलिस ने दबिश भी दी है। - संजीव देशवाल, कार्यवाहक सीओ किठौर व सीओ मनावना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed