फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stoned for the tampering of Lisadi Gate

लिसाड़ी गेट में छेड़छाड़ को लेकर मारपीट-पथराव

Sat, 18 Apr 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Stoned for the tampering of Lisadi Gate
लिसाड़ी गेट में छेड़छाड़ को लेकर मारपीट-पथराव
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में मकान के बाहर पड़ोस के कुछ युवक महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहे थे। पड़ोसी ने विरोध किया तो उसके साथ आरोपी युवकों ने मारपीट कर दी। इस दौरान एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी निवासी मोबीन शुक्रवार रात अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसने देखा कुछ युवक गली में अपने मकान के सामने दो महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे हैं। मोबीन ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने अपने साथियों शेरू, इरफान, गुलफाम और 7-8 अन्य को आवाज देकर बुला लिया। सभी ने मोबीन पर सरियों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। शोर सुनकर मोबीन के भाई नसीर उर्फ भोलू, सलमान, अनीस भी आ गए। आरोपियों ने मोबीन पक्ष को बुरी तरह से पीटा। आरोपियों ने नसीर के मकान पर पथराव भी किया। इस दौरान नसीर उर्फ भोलू, सलमान व अनीस घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गुलफाम को हिरासत में ले लिया। बाकी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed