फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   stock found less in showroom

कपड़ों के शोरूम में मैनेजर कर रहा था खेल, पुलिस से शिकायत

Wed, 16 Feb 2022 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
stock found less in showroom
शोरूम में लाखों का माल कम मिला, ऑडिट में हुआ खुलासा
विज्ञापन

मेरठ। आबूलेन पर कपड़े के एक शोरूम के मालिक निशांत ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी है। इसमें भावनपुर निवासी मैनेजर पर लाखों रुपये गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। उनके मुताबिक ऑडिट में लाखों का माल कम मिला है और फर्जी बिलों का भी मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। आरोपी के घर दबिश भी दी गई, लेकिन वह नहीं मिला है।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के आबूलेन पर निशांत का कपड़ों का बड़ा शोरूम हैं। उन्होंने बताया कि भावनपुर क्षेत्र का निवासी उनके यहां मैनेजर रहा है। शोरूम में काफी समय से स्टाक कम हो रहा था। पहले तो उन्होंने अपने स्तर से पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन सही जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद उन्होंने शोरूम का ऑडिट कराने का निर्णय लिया। इस दौरान पता चला कि शोरूम में लाखों रुपये का माल कम है। इस पर उन्होंने जब मैनेजर से फोन पर बात की तो गलती मान भी ली थी। आरोप है कि करीब दो लाख रुपये के फर्जी बिल भी अपलोड किए गए थे।
विज्ञापन

शोरूम स्वामी के मुताबिक फरवरी माह में मैनेजर ने एक बार ही कैश बैंक में जमा कराया था, जबकि करीब पांच लाख अपने पास रख लिए। अब उनका फोन भी बंद आ रहा है। पीड़ित ने थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed