फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   STF arrested 30 thousand shooter, so many murders

STF ने 30 हजार के इनामी शूटर को दबोचा, कर चुका इतने कत्ल

Mon, 09 Oct 2017 10:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 09 Oct 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
STF arrested 30 thousand shooter, so many murders
भदौड़ा गैंग का शूटर संजय पकौड़ी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सरूरपुर में प्रधानपति की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या करने के आरोपी भदौड़ा गैंग के शूटर संजय उर्फ पकोड़ी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। कुख्यात पर मेरठ से 25 हजार और गाजियाबाद से पांच हजार रुपये का इनाम था। कुख्यात ने कहा कि पति की हत्या में वादी गांव प्रधान कविता निशाने पर थी। आरोपी के पास से एक पिस्टल, चार कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


राजीव नारायण मिश्र अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ गौतमबुद्घनगर और सीओ राजकुमार मिश्रा ने मेरठ एसटीएफ कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सरूरपुर में नहर की पटरी के पास से मुखबिर की सूचना पर संजय उर्फ पकोड़ी पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी सरूरपुर को गिरफ्तार किया है। संजय ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि 2012 में ऊधम सिंह करनावल गैंग के नीटू जो उसी के गांव का था। और नीटू की पत्नी कविता गांव की प्रधान है, से आबादी की जमीन के कब्जे को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद नीटू से रंजिश शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


उसके बाद नीटू ने अपने भाई के साथ मिलकर करनावल निवासी लीलू के दो छोटे भाईयों की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए संजय उर्फ पकोड़ी ने अपने छोटे भाई संजीव और लीलू के साथ मिलकर 2012 में ही नीटू की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। लीलू, योगेश भदौड़ा गैंग में शामिल था। नीटू के छोटे भाई प्रवेंद्र ने सरधना थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें लीलू जेल गया और संजय उर्फ पकोड़ी व उसका भाई संजीव तभी से फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल बाद दूसरे पति को भी मारा:
पति की हत्या के बाद गांव प्रधान कविता ने अपने देवर प्रवेंद्र से शादी कर ली। भाई की हत्या के केस में वादी प्रवेंद्र कई बार पुलिस अफसरों से गुहार लगा चुका था, लेकिन आरोपी संजय पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।  25 मई 2017 को सरूरपुर में संजय उर्फ  पकोड़ी और उसके छोटे भाई संजीव ने दिनदहाड़े प्रधान पति प्रवेंद्र की भी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। सरूरपुर थाने में दोनों भाई और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। संजय उर्फ पकौड़ी ने भोजपुर थाना क्षेत्र में तीन साल पहले लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें फरारी के चलते संजय पर गाजियाबाद से पांच हजार का इनाम था। एसटीएफ ने बताया कि कुख्यात के पास से जो पिस्टल बरामद हुई है उसी से उसने प्रवेंद्र को मारा था। अब संजय अपने भाई के साथ गांव प्रधान कविता की हत्या की योजना बना रहा था। संजय पर मेरठ, बागपत, गाजियाबाद में आठ मुकदमें दर्ज हैं। फरार संजीव की गिरफ्तारी के लिए भी टीम लगाई गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed