फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   State Government to construct Lohia Park for four crore under Amrita Yojana

अमृत योजना के तहत मेरठ में चार करोड़ से लोहिया पार्क का निर्माण करवाएगी प्रदेश सरकार

Wed, 02 Jan 2019 03:24 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Jan 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
State Government to construct Lohia Park for four crore under Amrita Yojana
park

आजम खां की मांग पर मेरठ में जिस लोहिया पार्क का मानचित्र अखिलेश सरकार ने तैयार कराया, उस पार्क को अब उप्र की योगी सरकार विकसित करेगी। पार्क के विकास पर दस-बीस लाख नहीं बल्कि चार करोड़ खर्च होंगे। इसके लिए सरकार ने धन स्वीकृत कर दिया है। इसकी पहली किस्त भी जारी कर दी है। पार्क में जहां हरियाली होगी वहीं झूले, ट्रैक, प्रकाश की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अलावा शहर के अन्य पार्कों का भी अमृत योजना से विकास किया जाएगा।

विज्ञापन


आजम ने रखी थी नींव, सरकार से नहीं मिला धन
समाजवादी पार्टी पूरे पांच साल सत्ता में रही। सपा कार्यकर्ता एवं लोहियावादियों को खुश करने के लिए अखिलेश सरकार ने जिला सपा कार्यालय के बराबर में नगर निगम की भूमि पर डॉ. लोहिया के नाम से पार्क विकसित करने का निर्णय लिया था जिसका आजम खां ने शिलान्यास भी किया था।
विज्ञापन


लेकिन अखिलेश सरकार ने पार्क को विकसित करने के लिए धन नहीं दिया था। पूरे पांच साल लोहिया पार्क को सरकार से धन न मिलना चर्चाओं का विषय बना रहा था। अब योगी सरकार ने पार्क के विकास के लिए धन स्वीकृत कर दिया है और इसकी पहली किस्त भी जारी की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पार्कों पर खर्च होंगे 8 करोड़ 44 लाख  

अमृत योजना के तहत शहर के सभी पार्कों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। सरकार अमृत योजना के तहत शहर के लोहिया पार्क सहित पांच पार्कों का जीर्णोद्धार करेगी। कुल मिलाकर 8 करोड़ 44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।  इसमें पल्लवपुरम फेज वन के पार्क पर 98 लाख, गंगानगर सी ब्लॉक पार्क पर 1 करोड़ 48 लाख, जागृति विहार सेक्टर वन पार्क पर 89 लाख रुपये, गंगानगर राधा गार्डन पार्क पर 1 करोड़ 1 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 

पहली किस्त जारी
सरकार ने पार्कों के सौंदर्यीकरण पर खर्च होने वाली धनराशि की पहली किस्त जारी कर दी है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया करके पार्कों में कार्य शुरू किया जाएगा। छह माह के भीतर पार्क हरियाली और अन्य सुविधाओं से लैस होंगे।

-मनोज कुमार चौहान, नगरायुक्त। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed