फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   State executive announcement postponed by BJP leaders

भाजपा नेताओं की खींचतान में टली प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा

Sat, 11 Jul 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
State executive announcement postponed by BJP leaders
भाजपा नेताओं की खींचतान में टली प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अभी तक कार्यकारिणी घोषित नहीं कर पाए हैं। इसके पीछे प्रमुख कारण पश्चिम क्षेत्र में भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान माना जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल हैं। ऐसे में पिछले सप्ताह घोषित होने वाली कार्यकारिणी का एलान अगले सप्ताह तक टल गया है।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में सभी क्षेत्रों को शामिल कर राजनीतिक संतुलन बनाना है। इसमें जातिगत पहलू भी शामिल हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश से कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए वर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, चंद्रमोहन शर्मा, मोहित बेनीवाल, देवेंद्र चौधरी, वाईपी सिंह, मनोज पोसवाल और जितेंद्र वर्मा के साथ सपा से आए राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर शामिल हैं।
विज्ञापन

अहम बात यह है कि इसमें कई नेता ऐसे हैं जो मूलरूप से दूसरे जनपद से हैं लेकिन निवास मेरठ में करते हैं। इनमें चंद्रमोहन शर्मा मूलरूप से बुलंदशहर और मनोज पोसवाल बिजनौर से हैं। वहीं, वाईपी सिंह मूलरूप से हापुड़ से हैं परंतु गौतमबुद्धनगर में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं की खींचतान में अटकी सूची
उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से लेकर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और प्रदेश के कई मंत्रियों की नजर है। सभी अपने-अपने खास को कार्यकारिणी में जगह दिलाने के लिए दबाव बना रहे हैं। यह सभी नेता पश्चिम यूपी की राजनीति से जुड़े हैं। जिससे मामला ज्यादा फंसा है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर भी एक राय नहीं
भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र अध्यक्ष को लेकर भी एक राय नहीं बन रही है। वर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी का कार्यकाल निर्विवाद रहा है। ऐसे में पार्टी का एक खेमा उन्हें दोबारा मौका देने की सिफारिश कर रहा है। वहीं, दूसरा खेमा उन्हें प्रदेश या राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भेजकर नया अध्यक्ष बनाने की सिफारिश में लगा है। इसमें वाईपी सिंह, देवेंद्र चौधरी और मोहित बेनीवाल का नाम चर्चा में चल रहा है।

15 जुलाई के आसपास जारी होगी प्रदेश की सूची
भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर मंथन जारी है। हालांकि पहले पांच जुलाई को इसकी घोषणा होनी थी परंतु अब 15 जुलाई के आसपास घोषित होगी। इसके तुरंत बाद ही क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed