{"_id":"6ad63ff1d19e403aa7041aec","slug":"state-and-national-level-wrestlers-honored-in-badhla-kaithwada-meerut-news-c-73-1-mtd1003-109154-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बढला कैथवाडा में प्रदेश-राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती पहलवान सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बढला कैथवाडा में प्रदेश-राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती पहलवान सम्मानित
विज्ञापन
गांव बढला कैथवाड़ा में आयोजित विशाल सम्मान समारोह में स्मृति चिन्ह के साथ खिलाड़ी तथा मंच पर आस
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। गांव बढला कैथवाडा में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले पहलवानों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच डॉ. जबर सिंह सोम मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. योगेंद्र पाल और संचालन सुरेंद्र तोमर ने किया। आयोजन की जिम्मेदारी मुनेश पहलवान ने संभाली। विशिष्ट अतिथियों में अर्जुन अवार्डी अलका तोमर और राजेश तोमर कोच शामिल थे। डॉ. अनिल, विकास कुमार, जय सिंह, उदय प्रताप, प्रेम तोमर भी उपस्थित रहे। अभिषेक चौधरी और मास्टर सतीश तोमर सहित कई गणमान्य लोग मंचासीन रहे।
कार्यक्रम के दौरान 2026 में कुश्ती प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इनमें तरुण तोमर, दीपांशी सोम, खुशी तोमर, वंश सैनी, शैलेंद्र, तपस्या, पल्लवी, वंश तोमर, अंगर गुर्जर, अर्जुन तोमर, मुस्कान चौधरी, वर्षा सिंह, अलका रानी और पायल सैनी शामिल थे। नंगला कबूलपुर की महिला पहलवान दीपा के नहीं पहुंचने पर उनके भाई को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. जबर सिंह सोम ने खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।