फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   start hastinapur deliverence work, tourism department team do inspection in hastinapur

शुरू हो गया हस्तिनापुर के उद्धार का काम, पर्यटन विभाग की टीम ने सर्वेक्षण किया

Wed, 19 Feb 2020 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
start hastinapur deliverence work, tourism department team do inspection in hastinapur
ऐतिहासिक नगरी का सर्वे करती पर्यटन विभाग की टीम। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक स्थलों का सर्वेक्षण करने के लिए पर्यटन विभाग की टीम हस्तिनापुर पहुंची। उन्होंने अनेक स्थलों की ड्रोन से लाइव वीडियो लखनऊ में बैठे अधिकारियों को दिखाई।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि हस्तिनापुर का करोड़ों रुपयों के विकास कार्य किए जाएंगे। वहीं, राष्ट्रीय संग्रहालय का निर्माण होना है। जिसको लेकर सर्वेक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को कर्ण मंदिर, अमृत कूप, जयंती माता मंदिर, पांडेश्वर महादेव मंदिर, द्रौपदी घाट, द्रोणकूप, द्रौपदेश्वर महादेव मंदिर, भद्रकाली प्राचीन सिद्धपीठ मंदिर, रामराज के समीप फिरोजपुर स्थित पुरा महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। टीम ने कुछ स्थलों की ड्रोन से लाइव वीडियो लखनऊ में बैठे अधिकारियों को दिखाई। टीम में पर्यटन विभाग से असि. प्रो. अर्जुन सिंह, सर्वेयर मनोज कुमार ने अहम भूमिका निभाई। पूरे दिन सर्वे के बाद शाम को टीम ने जयंती माता मंदिर प्रांगण में चर्चा की। बताया कि पर्यटकों से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को स्थलों पर बढ़ाया जाएगा। अखिल विद्या समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला, हस्तिनापुर चेयरमैन अरुण कुमार ने नगर पंचायत से हर प्रकार से सहयोग का आश्वासन टीम को दिया। इस अवसर पर पर्यटन विभाग से आशीष कुमार, पंकज सिवाच, जयंती माता शक्तिपीठ के अध्यक्ष सुदेश गुर्जर पप्पू, कर्ण मंदिर के महंत शंकर देव महाराज, पाण्डेश्वर मन्दिर के अमन गिरि, अखिल विद्या समिति के नरेंद्र शर्मा, रघुनाथ महल के वेद रमन, आचार्य हरिओम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed