फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   stano resigned over threat of SDM Nagina

एसडीएम पर लगाए आरोप, आशुलिपिक ने दिया इस्तीफा

Sat, 05 Oct 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
stano resigned over threat of SDM Nagina
एसडीएम नगीना की धमकी से आहत आशु लिपिक ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन

बिजनौर। नगीना एसडीएम पर उनके आशुलिपिक किशन चंद ने भ्रष्टाचार में लिप्त होने और घरेलू सामान मंगवाने, सामान नहीं लाने पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि इसकी शिकायत करने पर एसडीएम ने उन्हें जेल भिजवाने की धमकी दी। जिसके बाद उन्होंने अपना त्यागपत्र जिलाधिकारी को भेज दिया है। आशुलिपिक किशनचंद पहले भी एक आईएएस पर जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगा चुके हैं।
किशन चंद ने जिलाधिकारी को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि एसडीएम अशोक कुमार मौर्य भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। वे स्टाफ से प्रतिदिन केले, सेब, मिठाई व घर का अन्य सामान चादर, हैंगर मंगवा रहे हैं। अगर अधिकारी कर्मचारियों से ऐसे सामान मंगवाएंगे तो कर्मचारी अपने वेतन से ये सामान नहीं मंगवाएंगे। वे पब्लिक के सही कार्यों में अड़ंगा लगाकर अवैध धनराशि की मांग करेंगे और कर्मचारियों की वीडियो वायरल होगी। एसडीएम अशोक कुमार मौर्य जैसे अधिकारियों के लिए कर्मचारी सस्पेंड और बर्खास्त होंगे।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि इसकी शिकायत डीएम से करने पर चार अक्तूबर को एसडीएम ने अपने कार्यालय में बुलाया और दरवाजा बंद करा दिया। एसडीएम ने डीएम को शिकायत करने के बारे में मालूम किया। उन्होंने कहा कि जो सही है वही सूचना डीएम को भेजी है। इस पर एसडीएम ने उनसे अभद्र व्यवहार किया और जेल भिजवाने की धमकी दी। किशनचंद का कहना है कि एसडीएम की धमकी से उनका स्वास्थ्य खराब हो गया है। वे ऐसी परिस्थितियों में काम नहीं कर सकते हैं। इस संबंध में एसडीएम से मोबाइल फोन पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने काल अटैंड नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुशासनहीनता नहीं होगी बर्दाश्त : डीएम
आशु लिपिक ने उन्हें व्हाट्सएप पर शिकायत की है। अधिकारी व कर्मचारी के बीच का मामला है। वह दोनों से बात करेंगे। अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी चाहे वह कोई अधिकारी हो या कर्मचारी। रमाकांत पांडेय, जिलाधिकारी बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed