फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Staging of Sita Swayamvar and the Ram-Parashuram dialogue; huge crowds gathered.

Meerut News: सीता स्वयंवर, राम-परशुराम संवाद का मंचन, उमड़ी भीड़

Sun, 11 Oct 2026 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Staging of Sita Swayamvar and the Ram-Parashuram dialogue; huge crowds gathered.
दौराला - शिव मंदिर रेलवे स्टेशन पर चल रही रामलीला में मंचन करते कलाकार। स्रोत: आयोजक
दौराला। शिव मंदिर रेलवे स्टेशन स्थित रामलीला मैदान में रविवार को राम लखन रंगमंच कमेटी ने सीता स्वयंवर और श्रीराम-सीता विवाह का मंचन किया। श्रीराम के शिव धनुष तोड़ते ही जनकपुरी जयकारों से गूंज उठी। सीता ने श्रीराम को वरमाला पहनाई, जिससे रामलीला परिसर भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलीला देखने पहुंचे।
विज्ञापन

अध्यक्ष हरपाल चौहान ने बताया कि मंचन में श्रीराम अपने भाई लक्ष्मण और महर्षि विश्वामित्र के साथ जनकपुरी पहुंचे। राजा जनक ने सीता स्वयंवर की शर्त रखी कि शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने वाले से सीता का विवाह होगा। स्वयंवर में कई राजा धनुष उठाने में असफल रहे, जिससे जनक निराश हुए। महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा पर श्रीराम ने सहजता से धनुष उठाया, जो प्रत्यंचा चढ़ाते ही टूट गया। धनुष भंग होते ही जयकारे गूंज उठे। सीता ने श्रीराम को वरमाला पहनाई और विवाह का मंचन हुआ। भजनों ने वातावरण को भक्तिमय किया।
विज्ञापन

इसके बाद रावण-मयासुर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन हुआ। तीखे संवादों और कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को आकर्षित किया। रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष रजनीश चौहान के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान और ललित सैनी ने दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण से किया। इस अवसर पर रविन्द्र, वीरेंद्र ठेकेदार, ललित चौहान, ओमपाल, मोहन, सचिन, अंकित, अमित, सुरेंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed