{"_id":"607324cd8ebc3edbef0a989e","slug":"staff-nurse-suicide-in-chc-housing-complex-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी : स्टाफ नर्स ने सीएचसी आवास परिसर में लगाई फांसी, अधिकारियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : स्टाफ नर्स ने सीएचसी आवास परिसर में लगाई फांसी, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sun, 11 Apr 2021 10:03 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:03 PM IST
सार
स्टाफ नर्स ने सीएचसी आवास परिसर में लगाई फांसी
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में मचा हड़कंप
टीकाकरण महोत्सव में वैक्सीनेशन करने के बाद अपने आवासीय परिसर में पहुंची थी अनामिका
पूरी जिम्मेदारी से कर रही थी कार्य
विज्ञापन
मृतक अनामिका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर में रविवार को कस्बे के सीएचसी आवास परिसर में बहसूमा पीएचसी पर तैनात एक 26 वर्षीय स्टाफ नर्स ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को पंखे से उतारा
कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बहसूमा पीएचसी पर लगभग एक वर्ष से तैनात 26 वर्षीय अनामिका पुत्री पदम सिंह निवासी गांव भोजपुर थाना मोदीनगर ने सीएचसी हस्तिनापुर की मलेरिया कालोनी के आवासीय परिसर में अपने कमरे पर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
आवासीय परिसर में रहने वाले अन्य कर्मचारियों ने जब देर शाम तक अनामिका के आवासीय कमरे के दरवाजे नहीं खोलने की सूचना सीएचसी प्रभारी को दी। इस पर मौके पर पहुंचे सीएचसी के स्टाफ ने जाकर देखा तो अनामिका के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
सीएचसी के स्टाफ ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अनामिका का शव कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे से लटका हुआ मिला। जिसे देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

मामले की सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को दी गई। साथ ही पुलिस ने मामले की सूचना स्टाफ नर्स के मोदीनगर के गांव भोजपुर निवासी परिजनों को देने के बाद मृतका के शव को पंखे से नीचे उतारा गया। खबर लिखे जाने तक थाना पुलिस और सीएचसी के डॉक्टर मृतका स्टाफ नर्स के परिजनों के आने का इंतजार कर रहे थे।
पूरी जिम्मेदारी से कर रही थी कार्य
सीएचसी प्रभारी डा अंकुर त्यागी ने बताया कि हर रोज की तरह रविवार को भी अनामिका बहसूमा पीएचसी से टीकाकरण महोत्सव में वैक्सीनेशन करने के बाद अपने आवासीय परिसर में पहुंची थी और वह अविवाहित थी वह अपने कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ कर रही थी।
आत्महत्या करने के मामले की जांच की जा रही है
थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि स्टाफ नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है उसका शव उसके कमरे में लगे पंखे से लटका हुआ मिला है। फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले का पता लगाया जा रहा है।